क्रिकेट

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे दौरे के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, इनके कप्तानी में उतरेगी हमारी पलटन

India vs Zimbabwe, Shubman Gill: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। सीरीज के लिए टीम इंडिया मंगलवार की सुबह रवाना हुई। इस सीरीज में टीम इंडिया की टीम शुभमन गिल की कप्तानी में उतरेगी।

Image

जिम्बाब्वे दौरे के लिए रवाना हुई टीम इंडिया। (फोटो- BCCI Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • टीम इंडिया बनाम जिम्बाब्वे।
  • हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा मुकाबला।
  • शुभमन गिल की कप्तानी में उतरेगी टीम इंडिया।

India vs Zimbabwe, Shubman Gill: टी20 वर्ल्ड कप के खत्म होने के तीन बाद ही टीम इडिया ने अपनी नए सफर का आगाज कर दिया है। टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज का आगाज 6 जुलाई से होगा और सीरीज का आखिरी मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा। मंगलवार को टीम इंडिया रवाना हुई। बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर जानकारी दी। इस मुकाबले में टी20 वर्ल्ड कप में शामिल सिर्फ दो खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा अन्य सीनियर्स खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ शुभमन गिल टीम की कमान संभालेंगे। वहीं, इस सीरीज में आईपीएल स्टार खिलाड़ियों को मौका भी दिया गया है।

कब और कहा खेला जाएंगे मुकाबले

पांच टी20 मैचों की सीरीज का आगाज 6 जुलाई से होने जा रहा है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। इसके अलावा दूसरा मुकाबला 7 जुलाई को, तीसरा मुकाबला 10 जुलाई, चौथा मुकाबला 13 जुलाई और सीरीज का आखिरी मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा।

इन खिलाड़ियों को मिला मौका

आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पहली बार मौका दिया है। इसमें अभिषेक शर्मा, रियान पराग को तुषार देशपांडे पहली बार मौका मिला है। वहीं, नीतीश रेड्डी को भी टीम में शामिल किया गया था, लेकिन चोटिल होने के कारण वे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह शिवम दुबे को शामिल किया गया है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे , शिवम दुबे।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article