बीसीसीआई ने सपोर्ट स्टाफ की नियुक्ति पर मानी गौतम गंभीर की दो मांग, एक पर कश्मकश जारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 20, 2024, 07:30 PM IST

टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर आखिरकार बीसीसीआई से सपोर्ट स्टाफ की नियुक्ति को लेकर अपनी दो मांगे स्वीकार कराने में सफल होते दिख रहे हैं एक के लिए चर्चा जारी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अभिषेक नायर होंगे टीम इंडिया के नए बल्लेबाजी कोच
  • रेयान टेन डोशेट होंगे टीम के असिस्टेंट को
  • बॉलिंग कोच की रेस में मोर्केल चल रहे हैं सबसे आगे

नई दिल्ली: अभिषेक नायर और रेयान टेन डोशेट 27 जुलाई से शुरू होने वाले भारत के श्रीलंका दौरे के दौरान नवनियुक्त मुख्य कोच गौतम गंभीर के सहयोगी स्टाफ में शामिल होने के लिए तैयार हैं। नायर ने भारत के लिए तीन एकदिवसीय मैच खेले हैं तो वहीं डोशेट नीदरलैंड के आक्रामक हरफनमौला खिलाड़ी रहे हैं। इन दोनों ने इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) में गंभीर के साथ काम किया है। पीटीआई को पता चला है कि ये दोनों श्रीलंका दौरे पर टीम के सहायक कोच होंगे।

Abhishek Nayar and Gautam Gambhir

अभिषेक नायर और गौतम गंभीर (साभार BCCI/IPL/KKR)

नायर और डोशेट की नियुक्ति हुई तय

नायर को भारतीय क्रिकेट जगत में चतुर दिमाग और प्रेरक कोच के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने दिनेश कार्तिक और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों के साथ काम किया है। डोशेट अभी मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में एलए नाइट राइडर्स के साथ काम कर रहे हैं और गंभीर ने नीदरलैंड के इस खिलाड़ी की टीम को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की रवैये की तारीफ की है।

End of Feed