एक मैच का बैन लगाना चाहिए, बिना मांगे पाकिस्तान क्रिकेटर ने वैभव को सुना दी सजा

वैभव सूर्यवंशी को लेकर पड़ोसी मुल्क के क्रिकेटर ने बड़ी मांग कर दी है। श्रीलंका ए के खिलाड़ी के साथ हुए धक्का-मुक्की के बाद अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने उन पर एक मैच का बैन लगाने की मांग कर दी।

आईपीएल में अपने चौके और छक्कों से धूम मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं, लेकिन इस बार सुर्खियों में रहने की वजह थोड़ी अलग है। इस बार वह अपने खेल नहीं बल्कि व्यव्हार को लेकर निशाने पर हैं। श्रीलंका ए के खिलाफ मैच में वैभव और श्रीलंकाई गेंदबाज विशेन हलाम्बेज के बीच हाथापाई की नौबत आ गई थी। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर वैभव को लेकर क्रिकेट जगत दो खेमों में बंट गया। कोई वैभव का समर्थन कर रहा है तो दूसरा पक्ष वैभव की गलती मान रहा है।

vaibhav sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (साभार-x)

इस बीच बिना मांगे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से इस 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए एक सलाह आई है। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर सजा की मांग कर दी। बासित अली ने अपने यूट्यूब पर वैभव सूर्यवंशी के इस मसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा 'टीम मैनेजमेंट और कोच को उन पर एक मैच का बैन लगा देना चाहिए। इससे उसे सबक मिलेगी और वो भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराएगा।

End of Feed