बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप 2023 में भिड़ंत होने जा रही है। बांग्लादेश की टीम सीनियर खिलाड़ियों के बगैर संघर्ष कर रही है वहीं अफगानिस्तान की टीम अपने खेल के चरम पर है। यहां जानिए इस मैच को कब, कहां और कैसे देखें?
बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान लाइव स्ट्रीमिंग
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप का मैच कब खेला जाएगा? (Bangladesh vs Afghanistan Asia Cup Match Date)
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप का महामुकाबला 03 सितंबर, 2023 (रविवार) को खेला जाएगा।
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप का मैच कहां खेला जाएगा? (Bangladesh vs Afghanistan Asia Cup Match Venue)
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच 50 ओवर एशिया कप में ग्रुप बी का दूसरा मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारतीय समय के मुताबिक किस समय शुरू होगा बांग्लादेश-अफगानिस्तान एशिया कप का मुकाबला? (Bangladesh vs Afghanistan Asia Cup Match Timing)
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप के ग्रुप बी का दूसरा लीग मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी दोपहर 02:30 बजे होगा।
बांग्लादेश-अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले एशिया कप के लीग मुकाबले को टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (Bangladesh vs Afghanistan Asia Cup 2023 Live Telecast On TV)
बांग्लादेश-अफगानिस्तान के बीच एशिया कप 2023 में खेले जाने वाले लीग दौर के मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं के चैनलों पर देख सकते हैं।
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Bangladesh vs Afghanistan Asia Cup Match Online Live Streaming)
बांग्लादेश क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले एशिया कप 2023 के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी हॉट-स्टार ऐप पर देख सकते हैं।
