Mustafizur Rahman IPL Controversy: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) द्वारा खरीदे गए बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को भारत में भारी विरोध के बाद बीसीसीआई (BCCI) को कोलकाता फ्रेंचाइजी को इस खिलाड़ी को रिलीज करने का निर्देश दिया गया। केकेआर ने तुरंत इस पर अमल करते हुए मुस्तफिजुर को टीम से बाहर कर दिया। इसको लेकर बांग्लादेश में नाराजगी को देखते हुए अब वहां के मंंत्रालय में बड़ा कदम उठाया है।
मुस्तफिजुर रहमान (Instagram/Mustafizur90)
बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के मुताबिक मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से हटा देने से बांग्लादेश के लोग बेहद आहत, दुखी और आक्रोशित हैं। इन परिस्थितियों में, बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सूचित किया है कि अगले आदेश तक बांग्लादेश में आईपीएल के सभी मैच और संबंधित कार्यक्रम प्रसारित नहीं किए जाएंगे।
अब मौजूदा स्थिति में खबरें ये भी हैं कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026, जिसका आयोजन भारत और श्रीलंका में होने जा रहा है, बांग्लादेश अपनी टीम को भारत में खिलाने के पक्ष में नहीं है। उनका बोर्ड चाहता है कि बांग्लादेश के मैच श्रीलंका में कराए जाएं।
