क्रिकेट

शानदार भारतीय बल्लेबाजी की हो रही है वापसी, कप्तान के रूप में मैदान पर लौटेंगे

Shreyas Iyer To Captain Mumbai In VHT: श्रेयस अय्यर को सोमवार को विजय हजारे ट्रॉफी के बाकी बचे मुकाबलों के लिए मुंबई का कप्तान नियुक्त किया गया क्योंकि नियमित कप्तान शारदुल ठाकुर चोट के कारण बाहर हो गए हैं। अय्यर भी लंबे समय तक चोट के कारण बाहर रहने के बाद वापसी कर रहे हैं। पिछले साल अक्टूबर में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच के दौरान उन्हें स्प्लीन (तिल्ली) में चोट लगी थी और अंदरूनी रक्तस्राव हुआ था।

Image

दिग्गज भारतीय बल्लेबाज की कप्तान के रूप में वापसी (Instagram)

भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को सोमवार को विजय हजारे ट्रॉफी के बाकी बचे मुकाबलों के लिए मुंबई का कप्तान नियुक्त किया गया क्योंकि नियमित कप्तान शारदुल ठाकुर चोट के कारण बाहर हो गए हैं। अय्यर भी लंबे समय तक चोट के कारण बाहर रहने के बाद वापसी कर रहे हैं। पिछले साल अक्टूबर में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच के दौरान उन्हें स्प्लीन (तिल्ली) में चोट लगी थी और अंदरूनी रक्तस्राव हुआ था।

मुंबई के मुख्य चयनकर्ता संजय पाटिल ने ठाकुर की चोट की प्रकृति के बारे में बताए बिना सोमवार को पीटीआई से कहा, ‘‘शारदुल को चोट लगी है और उसे आराम की सलाह दी गई है। हमारे पास शिवम दुबे और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी उपलब्ध है और श्रेयस अय्यर को बाकी बचे मुकाबलों के लिए मुंबई का कप्तान नियुक्त किया गया है।’’

एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए भारत के उप कप्तान अय्यर को न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में 11 जनवरी से शुरू हो रही तीन मैच की श्रृंखला के लिए राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है लेकिन उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर करेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ दो अन्य एकदिवसीय राजकोट में 14 जनवरी और इंदौर में 18 जनवरी को खेले जाएंगे।

मुंबई क्रिकेट संघ के सचिव डॉ. उमेश खानविलकर ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए और चयन के लिए अनुपलब्ध शारदुल ठाकुर की जगह श्रेयस अय्यर कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे।’’ अय्यर मंगलवार को हिमाचल के खिलाफ ग्रुप सी मैच और फिर आठ जनवरी को पंजाब के खिलाफ मैच में मुंबई की अगुआई करेंगे।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article