BAN vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ जीत का खाता खोलने उतरेगी बांग्लादेश की टीम

BAN vs AFG: श्रीलंका के खिलाफ पहला मुकाबला गंवाने के बाद बांग्लादेश की नजर एशिया कप 2023 में पहली जीत पर होगी। वहीं अफगानिस्तान की टीम जीत के साथ खाता खोलना चाहेगी। रहमानुल्लाह गुरबाज जबरदस्त फॉर्म में हैं और उनकी कोशिश होगी कि वह बांग्लादेश के खिलाफ भी अच्छी पारी खेली।

एशिया कप एकदिवसीय टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में लचर बल्लेबाजी के कारण शिकस्त का सामना करने वाली बांग्लादेश की टीम जब अफगानिस्तान के खिलाफ रविवार को लीग चरण के अपने दूसरे मैच के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ यहां मैदान में उतरेगी तो उसकी कोशिश जीत दर्ज कर सुपर फोर चरण की दौड़ में बने रहने की होगी। इस मैच में हार से बांग्लादेश पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा रहेगा। श्रीलंका के खिलाफ टीम पालेकल के मैदान पर महज 164 रन पर आउट हो गयी। नजमुल हसन शंटो (122 गेंद में 89 रन) के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज योगदान देने में विफल रहा।

बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान

शाकिब अल हसन (साभार-Twitter)

कप्तान शाकिब अल हसन से टीम को बल्ले से योगदान की उम्मीदें थी लेकिन वह टीम के खिलाड़ियों को प्रेरित करने में नाकाम रहे। अफगानिस्तान के खिलाफ उन्हें हालांकि मध्यक्रम में अपनी भूमिका को अच्छे से निभानी होगी। इस विभाग में वह अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम से जिम्मेदारी साझा करने की उम्मीद करेंगे। युवा सलामी बल्लेबाजों मोहम्मद नईम और तंजीद हसन को टीम को बेहतर शुरुआत दिलानी होगी।

End of Feed