BAN vs IND: भारत के खिलाफ मैच से पहले बांग्लादेश के कोच ने सूर्या एंड कंपनी को दी खुली चुनौती

BAN vs IND: एशिया कप 2025 के चौथे मुकाबले में बांग्लादेश और भारत का मुकाबला होना है। इस मुकाबले से पहले बांग्लादेश के कोच ने टीम इंडिया को खुली चुनौती दी है। भारत अजेय नहीं है और बुधवार को जब उनकी टीम एशिया कप सुपर चार के मुकाबले में मौजूदा विश्व चैंपियन से भिड़ेंगी तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

BAN vs IND: सुपर-फोर के चौथे मुकाबले में बुधवार को भारत और बांग्लादेश का मुकाबला है। टीम इंडिया, इस एशिया कप में अब तक अजेय है और बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भी उनका पलड़ा भारी है। इस मुकाबले से पहले बांग्लादेश के कोच ने टीम इंडिया को खुली चुनौती दी है। फिल सिमंस का मानना है कि भारत अजेय नहीं है और बुधवार को जब उनकी टीम एशिया कप सुपर चार के मुकाबले में मौजूदा विश्व चैंपियन से भिड़ेंगी तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम ने पिछले चार मैचों में क्या हासिल किया है। बांग्लादेश ने सुपर चार चरण के पहले मैच में श्रीलंका को शिकस्त दी है और इससे टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ होगा।

india vs Bangladesh

भारत बनाम बांग्लादेश (साभार-ACC)

भारतीय टीम पाकिस्तान को मात देने के बाद बुधवार को बांग्लादेश का सामना करेगी। वेस्टइंडीज के लिए 1987 से 1999 तक खेलने वाले सिमंस से जब पूछा गया कि क्या इस भारतीय टीम को हराना संभव है तो उन्होंने कहा,‘‘ हर टीम के पास इस भारतीय टीम को मात देने की क्षमता है।’’उन्होंने कहा, ‘‘ मैच जिस दिन खेला जाता है उससे पहले क्या हुआ है, यह मायने नहीं रखता है। यह बुधवार को क्या होगा उस बारे में है। यह उस साढ़े तीन घंटे के खेल के दौरान प्रदर्शन के बारे में है। हम अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ खेलने की कोशिश करेंगे और उम्मीद है कि भारत की कमजोरियां ढूंढ पाएंगे। यही वह तरीका है जिससे हम मैच जीतते हैं।’’

End of Feed