WI vs BAN: खत्म हुआ इंतजार, 15 साल बाद बांग्लादेश ने विंडीज में जीता टेस्ट

बांग्लादेश क्रिकेट टीम का वेस्टइंडीज के खिलाफ उसके घर पर टेस्ट मैच जीत का 15 साल लंबा इंतजार मंगलवार को खत्म हो गया। इसके साथ ही बांग्लादेशी टीम सीरीज 1-1 से बराबर करने में सफल रही।

KEY HIGHLIGHTS
  • दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने विंडीज को दी 101 रन से मात
  • जीत के लिए चौथी पारी में विंडीज को मिला था 287 रन का लक्ष्
  • चौथी पारी में विंडीज हुआ 187 रन पर ढेर, 42 रन पर गंवाए आखिरी 6 विकेट

किंग्सटन (जमैका): बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 101 रन से हराकर पिछले 15 साल में पहली बार कैरेबियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच जीता। वेस्टइंडीज की टीम जीत के लिए 287 रनों का पीछा करते हुए दो सत्र से भी कम समय में 185 रन पर ऑल आउट हो गयी। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश की टीम दो मैचों की श्रृंखला को 1-1 से बराबर करने में सफल रही। यह वेस्टइंडीज में टीम की तीसरी जीत है। टीम ने इससे पहले 2009 में दो मैचों की श्रृंखला में 2-0 से सूपड़ा साफ किया था।

Bangladesh Cricket team

बांग्लादेश क्रिकेट टीम (साभार Bangladesh Cricket)

ताइजुल इस्लाम की फिरकी में फंसे कैरेबियाई प्लेयर

इस मैच से पहले बांग्लादेश को वेस्टइंडीज में अपने पिछले सात टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इसमें मौजूदा श्रृंखला का पहला मैच भी शामिल था। वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के पास दूसरी पारी में ताइजुल इस्लाम की फिरकी का कोई जवाब नहीं था। उन्होंने 50 रन देकर पांच विकेट झटके। उन्हें हसन महमूद और तस्कीन अहमद का अच्छा साथ मिला। इन दोनों ने दो-दो विकेट चटकाये जबकि नाहिद राणा को एक सफलता मिली।

End of Feed