BAN vs WI 1st Test Day 2 Highlights: बल्लेबाजों के घुटने टेकने के बाद स्पिनर्स ने कराई बांग्लादेश की वापसी, जोमेल वारिकन ने झटका पंजा

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन बल्लेबाजों के घुटने टेकने के बाद बांग्लादेश के स्पिनर्स ने टीम की मैच में वापसी करा दी है। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

ढाका: जोमेल वारिकन और जोशुआ बिशप की शानदार गेंदबाजी से नाटकीय पतन का सामना करने वाले बांग्लादेश को उसके स्पिनरों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बृहस्पतिवार को यहां पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन वापसी दिलाई। बांग्लादेश का स्कोर एक समय तीन विकेट पर 231 रन था लेकिन उसने 59 रन के अंदर सात विकेट गंवा दिए और उसकी टीम 272 रन पर आउट हो गई। बाएं हाथ के स्पिनर वारिकन ने 53 रन देकर पांच विकेट जबकि उनके साथी स्पिनर जोशुआ बिशप ने अपने पदार्पण मैच में 61 रन देकर दो विकेट लिए।

West Indies Cricket team

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट ICC)

विंडीज ने 134 रन पर गंवाए 4 विकेट

वेस्टइंडीज ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन इसके बाद बांग्लादेश के स्पिनरों ताइजुल इस्लाम और मेहदी हसन ने उसे लगातार झटके दिए। वेस्टइंडीज ने सात रन के अंदर तीन विकेट गंवाए और जब खराब रोशनी और बारिश के कारण दिन का खेल निर्धारित समय से पहले समाप्त करना पड़ा तब उसने चार विकेट पर 134 रन बनाए थे। वह अभी बांग्लादेश से 138 रन पीछे है। दिन का खेल समाप्त होने के समय तेगनारायण चंद्रपॉल 43 रन और जस्टिन ग्रीव्स 15 रन बनाकर खेल रहे थे।

End of Feed