BAN vs SL 3rd ODI Highlights: बांग्लादेश ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया, सीरीज पर जमाया कब्जा

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 18, 2024, 08:38 PM IST

BAN vs SL 3rd ODI Highlights: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज अब समाप्त हो गई है। इस श्रृंखला पर बांग्लादेश की टीम ने कब्जा जमा लिया है।

BAN vs SL 3rd ODI Highlights: कन्कशन सब्स्टीट्यूट तंजीद हसन ने 81 गेंदों में 84 रन बनाए, जिससे बांग्लादेश ने सोमवार को यहां तीसरे और अंतिम एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में श्रीलंका को चार विकेट से हराकर तीन मैच की श्रृंखला 2-1 से जीती।श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जेनिथ लियांगे के 102 गेंद पर बनाए गए नाबाद 101 रन की मदद से निर्धारित 50 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 235 रन बनाए।

BAN vs SL 3rd ODI

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका तीसरा वनडे

सौम्या सरकार के सिर में क्षेत्ररक्षण करते समय चोट लग गई थी और बांग्लादेश में उनकी जगह तंजीद को कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में उतारा था। इस सलामी बल्लेबाज ने अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के लगाए।बाद में रिशाद हुसैन ने 18 गेंद पर पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 48 रन बनाए जबकि मुशफिकुर रहीम 37 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश ने इस तरह से 40.2 ओवर में छह विकेट पर 237 रन बना कर जीत हासिल की।

End of Feed