T20 World Cup, IND vs PAK: विश्व कप शुरू भी नहीं हुआ, कोहली को लेकर बाबर आजम ने ये कह दिया

  • Agency by: भाषा
  • Updated May 6, 2024, 05:18 PM IST

IND vs PAK T20 World Cup Match, Babar Azam On Virat Kohli: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2024 का मुकाबला 9 जून को खेला जाना। उस मैच में अभी भी महीने भर से ऊपर का समय बचा है, लेकिन पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने अभी से माइंड गेम्स खेलना शुरू कर दिया है। बाबर ने विराट कोहली को लेकर ताजा बयान दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2024
  • भारत-पाकिस्तान मुकाबला 9 जून को होगा
  • पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम का विराट कोहली पर बयान

IND vs PAK T20 World Cup Match: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सीमित ओवरों के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने कहा कि विराट कोहली भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से हैं और अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप में उनके बल्ले पर अंकुश लगाने के लिये रणनीति जरूर बनाई जायेगी। टी20 विश्व कप अमेरिका और वेस्टइंडीज में एक जून से शुरू होगा जिसमें भारत और पाकिस्तान नौ जून को न्यूयॉर्क में आमने सामने होंगे।

IND vs PAK T20 WC, Babar Azam On Virat Kohli

बाबर आजम और विराट कोहली (AP)

यहां प्रेस कांफ्रेंस में उनसे पूछा गया कि क्या वह शानदार फॉर्म में चल रहे कोहली के खिलाफ रणनीति बनायेंगे, इस पर उन्होंने कहा कि एक टीम के रूप में विरोधी के टीम सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ रणनीति बनाई ही जाती है। उन्होंने कहा, "हम दूसरी टीमों के सभी 11 खिलाड़ियों के खिलाफ रणनीति बनाते हैं। हमें न्यूयॉर्क के हालात के बारे में ज्यादा पता नहीं है लेकिन वह (कोहली) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है और हम उसके खिलाफ भी रणनीति बनायेंगे।"

End of Feed