PAK vs ENG: पाकिस्तान की टेस्ट टीम से बाबर आजम की छुट्टी, PCB जल्द उठा सकता है बड़ा कदम

Babar Azam Dropped: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली शर्मनाक हार काे बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में एक बड़ा बदलाव किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक टीम के पूर्व कप्तान और स्टार खिलाड़ी बाबर आजम को टीम अपनी प्लेइंग 11 से आखिरकार बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

Babar Azam Dropped: पाकिस्तान के शीर्ष बल्लेबाज बाबर आजम को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर किया जाना तय है। बाबर आजम खराब दौर से गुजर रहे हैं जिसका अंत होता नहीं दिख रहा है और पाकिस्तान की टेस्ट मैचों में परेशानी जारी है, चाहे वह घरेलू मैदान पर हो या विदेशी मैदान पर ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब अपना संयम खो दिया है और वे एक बड़ा फैसला जल्द ही ले सकते हैं।

babar azam sad ap

बाबर आमज (फोटो- AP)

ESPNCricinfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें बाहर करने की सिफारिश नवगठित चयन समिति ने की है, जिसमें पूर्व अंपायर अलीम डार, मध्यम गति के गेंदबाज आकिब जावेद, अजहर अली, असद शफीक, विश्लेषक हसन चीमा, कप्तान शान मसूद और कोच जेसन गिलेस्पी शामिल हैं। अगर ऐसा होता है तो इस पर काफी बवाल भी मच सकता है।

End of Feed