अविनाश वैद्य बने टीम इंडिया के मैनेजर, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर संभालेंगे जिम्मेदारी

59 साल के अविनाश वैद्य को क्रिकेट प्रशासन का लंबा अनुभव है। खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने कर्नाटक के अलावा इंडिया-ए, बोर्ड अध्यक्ष एकादश और दक्षिण क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। 90 के दशक में वह कर्नाटक की उस मजबूत टीम का हिस्सा थे जिसने कई बार रणजी ट्रॉफी जीती।

कर्नाटक के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज अविनाश वैद्य को भारतीय टीम का मैनेजर बनाया गया है। वह आयरलैंड और इंग्लैंड के आगामी टी20 दौरों पर टीम के साथ रहेंगे। BCCI ने उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। भारत इस दौरे की शुरुआत आयरलैंड से करेगा। टीम 26 और 28 जून को बेलफास्ट में दो टी20 मैच खेलेगी। इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड रवाना होगी। वहां 1 जुलाई से 11 जुलाई के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यह दौरा 2026 टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Team India

भारतीय टीम (BCCI)

कौन हैं अविनाश वैद्य

59 साल के अविनाश वैद्य को क्रिकेट प्रशासन का लंबा अनुभव है। खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने कर्नाटक के अलावा इंडिया-ए, बोर्ड अध्यक्ष एकादश और दक्षिण क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। 90 के दशक में वह कर्नाटक की उस मजबूत टीम का हिस्सा थे जिसने कई बार रणजी ट्रॉफी जीती। खेल से संन्यास के बाद वैद्य प्रशासन में सक्रिय हो गए। आईपीएल में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के साथ मैनेजमेंट की भूमिका निभा चुके हैं। फिलहाल वह वेंकटेश प्रसाद की अध्यक्षता वाली कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) की प्रबंधन समिति के सदस्य भी हैं।

End of Feed