AUSW vs SAW Highlights: जॉर्जिया के ऑलराउंड प्रदर्शन से टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को हराया

AUSW vs SAW Highlights: 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में उसने 65 रन से जीत दर्ज की।

जॉर्जिया वेयरहम के हरफनमौला प्रदर्शन और फोबे लिचफील्ड की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 विश्व कप में शनिवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को 65 रन से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप एक के इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लिचफील्ड की 24 गेंद में 50 रन की पारी की मदद से आठ विकेट पर 172 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 16.4 ओवर में 107 रन पर आउट हो गई।

AUSW VS SAW

ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका (साभार-x)

लिचफील्ड ने अपनी पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया जबकि एलिस पेरी ने 26 गेंद में 36 रन और वेयरहम ने 22 गेंद में 32 रन का योगदान दिया। पेरी और वेयरहम ने पांचवें विकेट के लिए 38 गेंद में 58 रन की साझेदारी की। ’प्लेयर ऑफ द मैच’ जॉर्जिया वेयरहम ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 2.4 ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट चटकाए। सोफी मोलिन्यू और अलाना किंग को दो-दो, जबकि किम गर्थ और एश्ली गार्डनर को एक-एक सफलता मिली।

End of Feed