BCCI ने की अंपायर्स की अदला-बदली, रणजी ट्रॉफी में अंपायरिंग करेंगे ऑस्ट्रेलियाई अंपायर

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत ऑस्ट्रेलियाई अंपायर बेन ट्रेलोआर भारत में होने वाले दो रणजी ट्रॉफी मैचों में अंपायरिंग करेंगे। वहीं, भारतीय अंपायर पराशर जोशी तीन घरेलू मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएंगे।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के बीच क्रिकेट अधिकारियों के अदला-बदली कार्यक्रम के तहत ऑस्ट्रेलियाई अंपायर बेन ट्रेलोआर भारत में रणजी ट्रॉफी के दो मैचों में अंपायरिंग करेंगे। वहीं, भारतीय अंपायर पराशर जोशी शेफील्ड शील्ड के दो मैचों और एक वनडे कप मैच में अंपायरिंग करने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएंगे।

India and AUS umpire

ऑस्ट्रेलिया और भारत के अंपायर्स के बीच अदला-बदली। फाइल फोटो

ट्रेलोआर का भारत के साथ पहला कार्यकाल 18 से 21 अक्टूबर तक होने वाले दिल्ली और गुजरात के बीच रणजी ट्रॉफी मैच से शुरू होगा। इसके बाद वे 26 से 29 अक्टूबर तक मुंबई और हरियाणा के बीच होने वाले मैच में अंपायरिंग करेंगे।

End of Feed