डार्विन: ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन में खेले गए दो मैच की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 9 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने वाला तीसरा एशियाई देश बना है। पहली पारी में महज 198 रन पर ढेर होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में थोड़ा धैर्य दिखाया और 56 रन की बढ़त हासिल करने में सफल रही। ऑस्ट्रेलिया को यहां तक पहुंचाने और पारी के अंतर से हार से बचाने में ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन की शतकीय पारी की अहम भूमिका रही। ग्रीन ने 104 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और एक छक्का जड़ा।
कैमरन ग्रीन (फोटो क्रेडिट AP)
ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में हार से बचा सकते हैं ग्रीन
भले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम को डार्विन टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा लेकिन दूसरी पारी में कैमरन ग्रीन के जड़े जुझारी शतक की जमकर तारीफ हो रही है। ऑस्ट्रेलिया का टॉप ऑर्डर जहां लगातार फ्लॉप हो रहा है वहां ग्रीन का शतक कंगारू खेमे के लिए राहत की खबर है। जो सीरीज में उसे हार के बचा सकता है। डार्विन में ग्रीन की शतकीय पारी को देखने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि इस तरह का प्रदर्शन ऑलराउंडर खिलाड़ी के लिए "ब्लूप्रिंट" का काम करता है। ग्रीन के बड़े कद वाले खिलाड़ी हैं जिनके ऊपर बहुत जिम्मेदारी है। उनसे टीम तो काफी उम्मीदें रही हैं। ग्रीन के पास अब एक ब्लूप्रिंट मौजूद है जिसे वह अमल में ला सकते हैं। यह ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किल रहे इस मैच से निकली सकारात्मक कहानियों में से एक है।'
भविष्य में बेहतरीन खिलाड़ी साबित हो सकते हैं ग्रीन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर केरी ओ'कीफ ने कहा कि ग्रीन की इस पारी की बनावट से ऑस्ट्रेलिया को यह भरोसा मिलना चाहिए कि यह ऑलराउंडर आने वाले सालों में नंबर पांच और फिर नंबर चार पर एक बेहतरीन खिलाड़ी साबित हो सकता है। उन्होंने कहा,'कैमरन ग्रीन शानदार रहे हैं। उनमें नंबर पांच पर खेलने वाली लय थी (और) जिस तरह से उन्होंने यह पारी खेली है, वह भविष्य के लिए अच्छी बात है। अगर वह अपनी मानसिक स्थिति को सही कर लेते हैं, तो उनमें नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने और बड़ा स्कोर बनाने की क्षमता है। इसके बाद जब स्टीव स्मिथ टीम से हटेंगे, तो वह नंबर चार पर बल्लेबाजी कर सकते हैं और ऑस्ट्रेलिया के लिए एक अहम खिलाड़ी बन सकते हैं। टीम के अंदरूनी लोगों का हमेशा से मानना रहा है कि वह टीम में फिट बैठते हैं और अब आप उनके लंबे करियर की उम्मीद कर सकते हैं।'
ऐसा रहा है ग्रीन का टेस्ट करियर
ग्रीन ने अबतक करियर में खेले 38 टेस्ट की 61 पारियों में 33.69 के औसत से 1853 रन बनाए हैं। जिसमें तीन शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 174 रन है। साल 2025 ग्रीन के लिए खास नहीं रहा था। इस दौरान उन्होंने 8 टेस्ट 14 पारियों में केवल 300 रन बनाए थे जिसमें एक अर्धशतक शामिल थे।
