18 बॉल, 6 छक्के, 4 चौके: मार्कस स्टोइनिस ने ढाया कहर, तूफानी बल्लेबाजी से बनाया नया रिकॉर्ड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 08:25 PM IST

Marcus Stoinis, Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच मंगलवार को टी20 विश्व कप 2022 का मुकाबला हुआ जहां ऑस्ट्रेलिया के लिए जीत बेहद जरूरी थी। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस अपनी टीम की जीत के हीरो बने, एक रिकॉर्डतोड़ पारी के साथ।

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2022: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेले गए टी20 विश्व कप 2022 के मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टूर्नामेंट में शानदार वापसी की। उनको एक बड़ी और अच्छी जीत की जरूरत थी और वो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ कर दिखाया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की जीत के नायक बने उनके ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) जिनकी धमाकेदार अर्धशतकीय पारी ने श्रीलंकाई गेंदबाजों के होश उड़ा दिए और नया रिकॉर्ड भी बन गया।

marcus_Stoinis

मार्कस स्टोइनिस (ICC)

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने 6 विकेट खोकर 157 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस दौरान श्रीलंका की तरफ से कोई खिलाड़ी भी अर्धशतक नहीं जड़ सका और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की तेज रफ्तार ने इस दुनिया की सबसे तेज मानी जाने वाली पिच पर काफी परेशान किया। हेजलवुड, कमिंस, स्टार्क, मैक्सवेल और एश्टन ने 1-1 विकेट लिया।

End of Feed