ICC Women's T20 World Cup 2026 Champion: इंग्लैंड को पटखनी देकर सातवीं बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनी ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 7 विकेट के अंतर से मात देकर सातवीं बार विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा कर लिया है। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।

लंंदन: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट के अंतर से मात देकर सातवीं बार विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड की सरजमीं पर पहली बार वर्ल्ड कप खिताब जीतने में सफल हुआ है। सोफी मोलिनी की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मैच में पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को 4 विकेट पर 150 रन पर रोक दिया। इसके बाद जीत के लिए मिले 151 रन के लक्ष्य को बेथ मूनी की 64 और फीबी लिचफील्ड की 48 रन की पारी की बदौलत 17.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Australia Women Cricket team

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट ICC X)

बेथ मूनी और फीबी लिचफील्ड ने पक्की की जीत

जीत के लिए 151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर जॉर्जिया वॉल को लॉरेन बेल ने बोल्ड करके पहली सफलता इंग्लैंड दो दिलाई। इसके बाद पारी को बेथ मूनी और फीबी लिचफील्ड ने संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी करके ऑस्ट्रेलिया की सातवीं खिताबी जीत पक्की कर दी। 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर लिच फील्ड को चार्ली डीन ने बोल्ड कर दिया। वो 48 रन बना सकीं। इसके बाद 49 गेंद में 64 रन बनाने वाली बेथ मूनी को सोफी एक्लेस्टोन ने एलबीडब्लू कर दिया। 140 के स्कोर पर तीन विकेट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया को जीत की दहलीज पार करने का जिम्मा एलिस पैरी और एश्ले गार्डनर के कंधों पर आ गया और दोनों ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी।

End of Feed