Ashes Series AUS vs ENG First Test Day 1 Highlights: पर्थ टेस्ट के पहले दिन लगी विकेटों की झड़ी, इंग्लैंड के गेंदबाजों ने दिया ऑस्ट्रेलिया को करारा जवाब

तेज गेंदबाजों के कहर के बीच एशेज सीरीज के पर्थ टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड ने पहली पारी में सस्ते में ढेर होने के बाद धमाकेदार वापसी कर ली है। विकटों की पतझड़ के बीच ऐसा रहा पहले दिन के खेल का हाल।

पर्थ: एशेज टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को पर्थ में तेज गेंदबाजों के दबदबे के बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में महज 172 रन पर सिमटने के बाद कप्तान बेन स्टोक्स के पांच विकेट से इंग्लैंड ने मजबूत वापसी की। पांच मैचों की श्रृंखला का पहला दिन उम्मीदों पर खरा उतरा, जहां पर्थ स्टेडियम में 51,000 से अधिक दर्शकों के सामने 72 ओवर के खेल में 19 विकेट गिरे। दिन का खेल खत्म होते समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर नौ विकेट पर 123 रन था और यह टीम पहली पारी में महज एक विकेट शेष रहते 49 रन पीछे है।

England Cricket team

इंग्लैंड क्रिकेट टीम

पैट कमिंस ने चटकाए 7 विकेट

End of Feed