Australia T20 World Cup Jersey: टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की नई जर्सी आई सामने, देखिए तस्वीरें

Australia T20 World Cup Jersey: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के ऐलान के साथ-साथ टूर्नामेंट के लिए उनकी नई जर्सी का भी अनावरण कर दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम की इस नई जर्सी की तस्वीरें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसमें कप्तान मिचेल मार्श नजर आ रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2024
  • टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित
  • टीम के ऐलान के साथ नई जर्सी का भी अनावरण

Australia T20 World Cup 2024 Jersey: आगामी 2 जून से वेस्टइंडीज-अमेरिका में शुरू होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीमों का ऐलान लगातार जारी है और इसी बीच आज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम (Australia Cricket Team) की घोषणा भी कर दी गई। ऑस्ट्रेलियाई टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑलराउंडर मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। इस 15 सदस्यीय टीम में डेविड वॉर्नर (David Warner) का नाम भी शामिल है। वहीं टीम के ऐलान के साथ-साथ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट के लिए ऑस्ट्रेलिया की नई जर्सी का अनावरण भी कर दिया है।

Australia T20 World Cup 2024 Jersey

मिचेल मार्श (CA/X)

टी20 विश्व कप 2024 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की नई जर्सी का अनावरण किया गया है। क्रिकेट बोर्ड ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसमें टीम के कप्तान मिचेल मार्श इस जर्सी को पहने नजर आ रहे हैं। इस बार ऑस्ट्रेलियाई जर्सी गाढ़े हरे रंग की है जिसमें पीले रंग की स्ट्राइप्स हैं और बीच में उनके पारंपरिक पीले रंग से ही ऑस्ट्रेलिया भी लिखा है।

End of Feed