AUS vs ENG 2nd Ashes test Day 2 Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने दिया इंग्लैंड को करारा जवाब, दूसरे ही दिन हासिल की 44 रन की बढ़त

दूसरे एशेज टेस्ट की पहली पारी में 334 रन का स्कोर खड़ा करने वाली इंग्लिश टीम को मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन के खेल में करारा जवाब देते हुए 44 रन की बढ़त हासिल कर ली है। जानिए कैसा रहा ब्रिस्बेन में खेले जा रहे एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल का हाल?

ब्रिस्बेन: ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेले जा रहे एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड को पहली पारी में करारा जवाब दिया है। इंग्लैंड की टीम शुक्रवार को अपने पहले दिन के स्कोर 9 विकेट पर 325 रन में 9 रन जोड़ने के बाद 334 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने करारा जवाब देते हुए दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 378 रन बना लिए हैं और पहली पारी में 44 रन की बढ़त हासिल कर ली है। विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी 46(45) और माइकल नेसर 15(30) रन बनाकर नाबाद है।

Steve Smith Ben Stokes and Cameron Green

स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स और कैमरन ग्रीन (फोटो क्रेडिट AP)

इंग्लैंड ने बनाए पहली पारी में 334 रन

दूसरे दिन 9 विकेट पर 325 रन के स्कोर से आगे खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम अपने स्कोर में 9 रन और जोड़ सकी। ब्रेंडन डॉगेट ने जोफ्रा आर्चर को मार्नस लाबुशेन के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड की पारी का अंत कर दिया। आर्चर 38(36) रन बनाकर आउट हुए। वहीं जो रूट 138(206) रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 6 विकेट मिचेल स्टार्क ने चटकाए। वहीं एक-एक विकेट माइकल नेसर, स्कॉट बोलैंड और बैंडन डॉगेट के खाते में गया।

End of Feed