IND vs AUS Champions Live Streaming: भारत के पास एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया को बाहर करने का मौका, कब और कहां देखें मुकाबला

IND vs AUS Champions Live Streaming: इंडिया चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला काउंटी ग्राउंड नॉर्थम्प्टन में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 9 बजे शुरू होगा।

IND vs AUS Champions Live Streaming: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के दूसरे सेमीफाइनल में इंडिया चैंपियंस का सामना ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस से होगा। एक बार फिर भारतीय खिलाड़ियों के पास ऑस्ट्रेलिया को किसी टूर्नामेंट से बाहर निकालने का सुनहरा मौका है। यह मुकाबला काउंटी ग्राउंड नॉर्थम्प्टन (County Ground Northampton) में खेला जाएगा।

Cricket News Hindi, khel samachar, sports news

इंडिया चैंपियंस बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस (साभार-WCL)

दोनों टीम दूसरी बार इस टूर्नामेंट में भिड़ेगी। पहली बार जब दोनों टीम एक दूसरे के आमने-सामने आई थी तो बाजी ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के हाथ लगी थी। इस मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने 23 से इंडिया चैंपियंस को हराया था। अब मुकाबला नॉकआउट का है और इंडिया चैंपियंस के पास बदला लेना का सुनहरा मौका है। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लेते हैं।

End of Feed