AUS vs WI 1st T20I Highlights: ओवेन और कैमरन ग्रीन की विस्फोटक पारियों से पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया की बड़ी जीत

AUS vs WI 1st T20I Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने पहला टी20 मुकाबला 3 विकेट से जीत लिया। जमैका में खेले गए पहले टी20 में उसने वेस्टइंडीज को हराकर 5 मैच की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। कैमरन ग्रीन और मिचेल ओवेन जीत के हीरो रहे।

AUS vs WI 1st T20I Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को जमैका में खेले गए पहले टी20 मैच में तीन विकेट से हराकर 5 मैच की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 190 रन का लक्ष्य था जिसे उसने मिचेल ओवेन और कैमरीन ग्रीन के धमाकेदार पारी से 7 विकेट खोकर 7 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए एक वक्त ऑस्ट्रेलिया की टीम 78 के स्कोर पर 4 विकेट गंवाकर मुश्किल में नजर आ रही थी।

AUS vs WI, WI vs AUS

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज (साभार-cricket.com.Au)

लेकिन कैमरून ग्रीन ने मिचेल ओवन के साथ पांचवें विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिला दी। कैमरून ग्रीन 26 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में पांच छक्के और दो चौके शामिल थे। वहीं, मिचेल ओवन 27 गेंदों में छह छक्कों की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' के खिताब से नवाजा गया।

End of Feed