SA vs AUS Highlights: पैट कमिंस ने रोका टेंबा बावुमा का विजय रथ, 4 साल में साउथ अफ्रीका को मिली पहली हार

SA vs AUS Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 214 रन से हराकर तेंबा बावुमा की जीत का रथ रोक दिया। डरबन में खेले गए पहले टेस्ट में अफ्रीका को जीत के लिए 421 रन बनाने थे, लेकिन पूरी टीम केवल 206 रन बनाकर ढेर हो गई।

SA vs AUS Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 214 रन से हराकर डरबन टेस्ट जीत लिया। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा का विजय रथ रुक गया है जो कप्तानी संभालने के बाद एक भी मुकाबला नहीं हारे थे। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 421 रन बनाने थे, लेकिन जोश हेजलवुड के शानदार गेंदबाजी के सामने पूरी टीम 206 रन बनाकर ढेर हो गई। साउथ अफ्रीका की ओर से एकमात्र लड़ाई एडेन मार्करम ने लड़ी जो 237 गेंद में 75 रन बनाकर आउट हुए। 9वें विकेट के तौर पर जैसे ही मार्करम आउट हुए, साउथ अफ्रीका क उम्मीद खत्म हो गई। हेजलवुड ने मैच में 8 विकेट चटकाए।

sa vs aus

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया (साभार-X)

बल्लेबाजी में दिखा रेनशॉ का शो

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में मैट रेनशॉ के शानदार 190 रन की पारी के दम पर 390 रन बनाए। रेनशॉ के अलावा पैट कमिंस ने 43 और मार्नल लाबुशेन ने 37 रन की पारी खेली। 390 रन के जवाब में साउथ अफ्रीका की पहली पारी केवल 284 रन बनाकर ढेर हो गई। साउथ अफ्रीका की ओर से पहली पारी में कोई भी बल्लेबाज अर्धशतकीय पारी नहीं खेल पाया। साउथ अफ्रीका के 7 बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन वे इसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। सर्वाधिक 49 रन की पारी डेविड बेडिंघम ने खेली।

End of Feed