Ind vs Aus: चार साल बाद वनडे सीरीज में कंगारूओं के खिलाफ घर पर पस्त हुई टीम इंडिया

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 22, 2023, 10:40 PM IST

Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया ने चेन्नई में खेला गया निर्णायक मुकाबला 21 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है। भारत ने पहला मुकाबला जीता था, उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दो मुकाबले अपने नाम किए।

ऑस्ट्रेलिया ने चेन्नई में खेले गए तीसरे और निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया को 21 रन से हरा दिया। भारत के सामने जीत के लिए 270 रन का लक्ष्य था, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी के सामने एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह से फेल रही और पूरी टीम केवल 248 रन बनाकर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एडम जम्पा ने 4 और एश्टन एगर ने 2 विकेट झटके।

australia cricket team 2023.

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

कोहली और हार्दिक ने बढ़ाई थी उम्मीद

270 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली के 54 और हार्दिक पांड्या की 40 रन की पारी ने जरूर टीम इंडिया की जीत की उम्मीद बढ़ाई थी, लेकिन दोनों बिना मैच फिनिश किए आउट हो गए। कोहली अच्छी लय में नजर आ रहे थे, लेकिन वह एश्टन एगर की गेंद पर वॉर्नर को कैच थमा बैठे, जबकि हार्दिक पांड्या 44वें ओवर में जंपा की गेंद पर आउट हो गए।

End of Feed