स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया-ए टीम कल यानी, 9 जून से एक्शन में होगी। जब टीम मैदान पर उतरेगी तो सभी फैंस की निगाहें 15 साल के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर होंगी। सात मैच की इस वनडे ट्राई नेशन ए सीरीज का पहला मैच श्रीलंका ए और भारत ए के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट डबल राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। यानी तीनों टीमें दो-दो बार एक दूसरे सामना करेंगी।
छह ग्रुप मैचों के बाद प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वालीं दो टीमें 21 जून को होने वाले फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए टीम में आईपीएल के उभरते हुए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की भरमार है। हालांकि, सबकी निगाहें 15 वर्षीय सनसनीखेज खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पर होंगी। वैभव सूर्यवंशी का क्रेज इतना है कि भारत में पहली बार इंडिया-ए के मैचों का टीवी पर लाइव प्रसारण होगा।
कब खेला जाएगा श्रीलंका-ए बनाम इंडिया-ए टीम के बीच ट्राई नेशन ए सीरीज का मैच? ( SL A vs IND A Tri Nation A Series Match)
श्रीलंका-ए बनाम इंडिया-ए टीम के बीच ट्राई नेशन ए सीरीज का मैच मंगलवार, 9 जून को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा श्रीलंका-ए बनाम इंडिया-ए टीम के बीच ट्राई नेशन ए सीरीज का मैच? ( SL A vs IND A Tri Nation A Series Match)
श्रीलंका-ए बनाम इंडिया-ए टीम के बीच ट्राई नेशन ए सीरीज का मैच श्रीलंका के दांबुल्ला के रंगिरी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे होगा श्रीलंका-ए बनाम इंडिया-ए टीम के बीच ट्राई नेशन ए सीरीज का मैच का टॉस? (SL A vs IND A Tri Nation A Series Match Toss Time)
श्रीलंका-ए बनाम इंडिया-ए टीम के बीच के मैच का टॉस सुबह 10.30 बजे होगा। जबकि मैच की पहली गेंद भारतीय समयानुसार, सुबह 11 बजे फेंकी जाएगी।
कहां देख सकते हैं श्रीलंका-ए बनाम इंडिया-ए टीम के बीच ट्राई नेशन ए सीरीज का मैच? (Where to Watch SL A vs IND A Tri Nation A Series Match)
ट्राई-सीरीज में भारत के मैचों का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने खरीद लिया है। इन मैचों को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश में कमेंट्री के साथ देखा जा सकता है।
भारत- ए टीम-
तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज और अरशद खान
श्रीलंका- ए टीम-
निरोशन डिकवेला (उप कप्तान और विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), सहान अराचिगे (कप्तान), अहान विक्रमसिंघे, चमिका करुणारत्ने, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज, दुलज समुदिथा, विशेन हलंबगे, रविन्दु फर्नांडो, चमिका गुणसेकरा, गरुका संकेत और कुगदास मथुलन
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें- VIDEO: अफगानिस्तान के बल्लेबाजों से भिड़े मोहम्मद सिराज, कमेंट्री कर रहे ग्रीम स्वान ने बातचीत को किया डिकोड
