AUS vs WI 2nd Test Pitch Report In Hindi Today Match: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के वेस्टइंडीज दौरे का आगाज शानदार रहा जब उन्होंने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में 159 रनों से बेमिसाल जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। अब आज से ऑस्ट्रेलिया और मेजबान वेस्टइंडीज (Australia vs West Indies) के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुरू होने जा रहा है। पिछले मैच में पिच ऐसी थी कि तीन दिन के अंदर ही मैच समाप्त हो गया था। इस बार कैसी पिच होने वाली है ये आपको यहां हम बताएंगे। भारतीय समय के मुताबिक ये मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम की कप्तानी पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं। जबकि वेस्टइंडीज टीम की कमान रोस्टन चेज (Roston Chase) के हाथों में है। ये मुकाबला सेंट जॉर्जेस (St. George's) में खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट
आज से मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया और मेजबान टीम वेस्टइंडीज के बीच शुरू हो रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच से ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के टेस्ट इतिहास में टक्कर के आंकड़े देख लेते हैं। इन दोनों टीमों के बीच टेस्ट क्रिकेट इतिहास में अब तक 121 टेस्ट मुकाबले हो चुके हैं। इनमें 62 बार ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत हासिल हुई है। वहीं, वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने 33 बार जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की है। फिलहाल चल रही टेस्ट सीरीज वेस्टइंडीज की जमीन पर खेली जा रही है। वेस्टइंडीज में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीमों के बीच टेस्ट इतिहास में 51 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, इनमें 22 मैच ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम ने जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज टेस्ट टीम ने 14 मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर में जीत दर्ज की है।
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट (AUS vs WI 2nd Test Pitch Report)
इस तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच आज से खेला जाने वाला दूसरा टेस्ट मैच सेंट जॉर्जेस, ग्रेनाडा के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (National Cricket Stadium) में होने जा रहा है। नेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच काफी पेचीदा रही है। यहां शुरुआती दो दिन तेज गेंदबाजों कहर देखने को मिल सकता है और पिछले मैच की तरह ही विकेटों की झड़ी लगना मुमकिन है। बल्लेबाजों को शुरुआती दिनों में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है और उछाल भरे इस ट्रैक पर उनको बहुत संभलकर खेलना होगा। दूसरे दिन के बाद बल्लेबाज थोड़ा सहज महसूस करने लगेंगे और शायद कुछ अच्छे स्कोर देखने को मिलेंगे। मैच के अंतिम दो दिनों में पिच टूटने के साथ स्पिनर्स भी एक्शन में आ जाएंगे और बल्लेबाजों को फिरकी का सामना करते हुए अपने शॉट्स सावधानी से खेलने होंगे। इस मैदान पर आज तक सिर्फ 4 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें मेजबान वेस्टइंडीज टीम को सिर्फ 1 बार जीत मिली है, जबकि दो बार मेहमान टीम ने जीत हासिल की है और एक मैच ड्रॉ रहा है। इस मैदान पर एक पारी में सर्वाधिक स्कोर वेस्टइंडीज टीम के नाम दर्ज है जब 2002 में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 470 रन बनाए थे। जबकि सबसे छोटा स्कोर इंग्लैंड के नाम दर्ज है जब उनको 2022 में वेस्टइंडीज की टीम ने 120 रन पर ऑल-आउट कर दिया था। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 278 रन है। इस पिच पर तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स, दोनों की भूमिका अहम रहने वाली है।
नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए 4 टेस्ट मैचों के स्कोरकार्ड और नतीजे (Scorecards And Results Of 4 Test Matches Played At National Cricket Stadium)
| तारीख | दोनों टीमें | मुकाबले का स्कोरकार्ड | मैच का नतीजा |
| 28 जून 2002 | वेस्टइंडीज-न्यूजीलैंड | न्यूजीलैंड- 373 और 256/5, वेस्टइंडीज- 470 | मैच ड्रॉ |
| 17 जुलाई 2009 | वेस्टइंडीज-बांग्लादेश | वेस्टइंडीज- 237 और 209, बांग्लादेश- 232 और 217/6 | बांग्लादेश 4 विकेट से जीता |
| 21 अप्रैल 2015 | इंग्लैंड-वेस्टइंडीज | वेस्टइंडीज- 299 और 307, इंग्लैंड- 464 और 144/1 | इंग्लैंड 9 विकेट से जीता |
| 24 मार्च 2022 | वेस्टइंडीज-इंग्लैंड | इंग्लैंड- 204 और 120, वेस्टइंडीज- 297 और 28/0 | वेस्टइंडीज 10 विकेट से जीता |
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की टीमें (Australia And West Indies Squads)
ऑस्ट्रेलियाई टीमः पैट कमिंस (कप्तान), सैम कोंस्टास, उस्मान ख्वाजा, कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, जोश इंगलिस, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी, ब्यू वेबस्टर, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, मैट कुहनेमैन, नाथन लियोन, सीन एबॉट और स्कॉट बोलैंड।
वेस्टइंडीज टीमः रोस्टन चेस (कप्तान), क्रैग ब्रैथवेट, शाई होप, टेविन इमलाच, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, जोमेल वारिकन, केवलन एंडरसन, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, जोहान लेन, एंडरसन फिलिप, जेडन सील्स, मिकाइल लुइस, ब्रैंडन किंग और जॉन कैंपबेल।
