LIVEAUS vs SA Highlights: जान लगाकर भी चोकर्स का टैग नहीं हटा पाया दक्षिण अफ्रीका, 8वीं बार फाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया

AUS vs SA Highlights: जान लगाकर भी चोकर्स का टैग नहीं हटा पाया दक्षिण अफ्रीका, 8वीं बार फाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया
पांच बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में जगह बना ली। ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 3 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में 8वीं बार पहुंच गई है, जबकि दक्षिण अफ्रीका पांचवीं बार सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई। अब 19 नवंबर को दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया का सामना मेजबान भारत से होगा।
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 49.4 ओवर में ओवर में 8 विकेट नुकसान पर 212 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को 213 रन का लक्ष्य दिया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 25 रन पर टीम के 4 खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। वहीं, डेविड मिलर ने शतकीय पारी खेलकर लड़खड़ाई दक्षिण अफ्रीका को संभाला। उन्होंने 116 गेंदों पर 8 चौके और 5 छक्के की मदद से 101 रन बनाए। यह उनका मौजूदा वर्ल्ड कप का पहला शतक है। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। वहीं, बारिश के कारण कुछ देर के लिए मैच को रोकना पड़ा था। लेकिन मैच 3.55 बजे दोबारा शुरू गया।
जवाब में खेलने उतरी टीम ऑस्ट्रेलिया ने 16 गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। ट्रेविस हेड ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 48 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 62 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी और जेराल्ड कोएत्जी ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट चटकाए।
AUS vs SA Live Score: 19 नवंबर को भारत से होगा सामना
दक्षिण अफ्रीका को मात देकर फाइनल में पहुंचने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया का 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले खिताबी मुकाबले में मेजबान भारत से सामना होगा। भारतीय टीम मौजूदा वर्ल्ड कप में विजयी र पर सवार है, जबकि ऑस्ट्रेलिया को 9 लीग में से दो मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी।
AUS vs SA Live Score: पांचवीं बार सेमीफाइनल में हारी दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका की टीम वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में 5वीं बार हारकर बाहर हो गई। इससे पहले टीम को 1992, 1999, 2003 और 2011 में हार झेलनी पड़ी थी।
AUS vs SA Live Score: आठवीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया टीम
पांच बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में जगह पक्की बना ली। इसी जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में 8वीं बार फाइनल में पहुंची है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया टीम1975, 1987, 1996, 1999, 2003, 2007, 2015 में फाइनल में पहुंची थी।
AUS vs SA Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की बड़ी जीत
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 3 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 49.4 ओवर में ओवर में 8 विकेट नुकसान पर 212 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को 213 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी टीम ने 16 गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
AUS vs SA Live Score: कोएट्जे ने दिया 7वां झटका
कोएट्जे ने इंग्लिस को बेहतरीन यॉर्कर पर बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को 7वां झटका दिया। ऑस्ट्रेलिया अब भी जीत से 19 रन दूर है।
AUS vs SA Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका
ऑस्ट्रेलिया को सबसे बड़ा झटका लगा। स्टीव स्मिथ 62 गेंदों पर दो चौके की मदद से 30 रन बनाए। अब जोश इंग्लिश और मिचेल स्टार्क क्रीज पर हैं।
AUS vs SA Live Score: मैक्सवेल एक रन बनाकर वापस लौटे
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को 150 रन के अंदर 5वां झटका लगा। ग्लेन मैक्सवेल बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे सिर्फ एक रन पर आउट हो गए।
AUS vs SA Live Score: लाबुशेन नहीं दिखा पाए कमाल
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम लड़खड़ा गई। टीम का 133 रन पर चौथा झटका लगा। अब स्मिथ और मैक्सवेल क्रीज पर हैं।
AUS vs SA Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा तीसरा बड़ा झटका
ऑस्ट्रेलिया को एक और सबसे बड़ा झटका लगा। वॉर्नर, मार्श के बाद ट्रेविस हेड भी आउट हो गए। उनको 62 रन पर केशव महाराज ने अपना शिकार बनाया।
AUS vs SA Live Score: हेड का एक और अर्धशतक
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ट्रेविस हेड ने शानदार बल्लेबाजी कर ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत दी। हेड ने 40 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया।
AUS vs SA Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा तगड़ा झटका
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को दूसरा तगड़ा झटका लगा। डेविड वॉर्नर के बाद मिचेल मार्श भी आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया का 7.4 ओवर में 61 रन पर दूसरा विकेट गिरा। अब ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ क्रीज पर हैं।
AUS vs SA Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका
दक्षिण अफ्रीका को भी पावरप्ले में पहला झटका लगा। ऑस्ट्रेलिया को 6.1 ओवर में 60 रन पर पहला झटका लगा। डेविड वॉर्नर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 29 रन पर आउट हो गए। उनको एडेन मार्करम ने बोल्ड किया। अब ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श को क्रीज पर हैं।
AUS vs SA Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50 के पार
जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने 5.3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 53 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड और डेविड वॉर्नर क्रीज पर हैं।
AUS vs SA Live Score: ऑस्ट्रेलिया को मिला आसान लक्ष्य
पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 49.4 ओवर में ओवर में 8 विकेट नुकसान पर 212 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को 213 रन का लक्ष्य दिया।
AUS vs SA Live Score: मिलर का धमाल जारी
कोलकाता में डेविड मिलर का धमाल जारी है। उन्होंने 115 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। उनके शतकी की बदौलत टीम का स्कोर भी 200 के पार पहुंच गया।
AUS vs SA Live Score: अफ्रीका को लगा 8वां झटका
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका को 8वां झटका लगा। टीम को 46.3 ओवर में 192 रन पर 8वां विकेट गिरा। केशव महाराज बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 4 रन पर आउट हो गए।
AUS vs SA Live Score: सिर्फ 30 गेंदों का खेल बचा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का सिर्फ 30 गेंदों का खेल बचा है। टीम 45 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 182 रन बना लिए हैं।
AUS vs SA Live Score: अफ्रीका को लगा 7वां झटका
दक्षिण अफ्रीका को 200 रन के अंदर 7वां झटका लगा। टीम ने 43.3 ओवर में 7 विकेट नुकसान पर 172 रन बना लिए हैं। जेराल्ड कोएत्जी भी आउट हो गए। वे 19 रन पर आउट हो गए। अब डेविड मिलर और केशव महाराज क्रीज पर हैं।
AUS vs SA Live Score: मिलर ने जड़ा अर्धशतक
दक्षिण अफ्रीका को डेविड मिलर ने अर्धशतकीय पारी खेलकर संभाला। उन्होंने 70 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम के स्कोर को 125 के पार पहुंचाया।
AUS vs SA Live Score: हेड ने दो गेंदों पर चटकाए दो विकेट
दक्षिण अफ्रीका की टीम एक बार फिर लड़खड़ा गई है। ट्रेविस हेड ने दक्षिण अफ्रीका को दो गेंदों पर दो झटके दिए। हेनरिक क्लासेन के बाद मार्को जानसेन भी आउट हो गए।