AUS vs SA 2nd T20 Pitch Report: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

AUS vs SA 2nd T20 Pitch Report In Hindi Today Match: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज (मंगलवार) तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की द्विपक्षीय सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन डारविन में होगा। गौरतलब है कि इससे पहले खेले गए सीरीज के पहले टी20 मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने शानदार जीत दर्ज करके सीरीज में बढ़त हासिल कर ली थी। यहां हम जानेंगे ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट और कुछ खास आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज 2025
  • ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के बीच आज दूसरा टी20 मैच
  • दूसरे टी20 का आयोजन डारविन में होगा

AUS vs SA 2nd T20 Pitch Report In Hindi Today Match: आज दुनिया की दो शानदार क्रिकेट टीमों, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका (Australia vs South Africa) के बीच तीन टी20 मुकाबलों की सीरीज का दूसरा व अहम मैच खेला जाएगा। ये मैच ऑस्ट्रेलिया के डारविन (Darwin) में होना है। इस टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने मेहमान दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम को 17 रनों से शिकस्त देते हुए सीरीज में 1-0 की शुरुआती बढ़त बना ली थी। अब अगर आज दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया जीता तो सीरीज में उसके पास अजेय बढ़त हो जाएगी, इसलिए अगर सीरीज में बने रहना है तो दक्षिण अफ्रीका को ये मैच किसी भी हाल में जीतना होगा। मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम की अगुवाई मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे हैं। जबकि दक्षिण अफ्रीकी टी20 टीम की अगुवाई एडेन मार्करम (Aiden Markram) करते नजर आएंगे। दूसरा टी20 भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 2:45 बजे से शुरू होगा, जबकि मैच का टॉस 2:15 बजे किया जाएगा।

AUS vs SA 2nd T20 Pitch Report Today Match

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट (X/Instagram/AidenMarkram)

दक्षिण अफ्रीका और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के बीच आज खेले जाने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले आपको बता देते हैं कि टी20 इतिहास में इन दोनों टीमों की टक्कर के मौजूदा आंकड़े क्या कहते हैं। अब तक इन दोनों टीमों के बीच 26 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले जा चुके हैं जिनमें ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा काफी भारी रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने 18 मैचों में दक्षिण अफ्रीका को हराया है। जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम सिर्फ 8 बार ऑस्ट्रेलिया को मात दे सकी है। मौजूदा सीरीज ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर होने जा रही है तो इससे जुड़े आंकड़े भी जान लेते हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर 8 मैच हो चुके हैं जिनमें 6 बार मेजबान ऑस्ट्रेलिया जीता है, जबकि साउथ अफ्रीका सिर्फ 2 मैच जीतने में कामयाब हुई।

End of Feed