LIVE

Australia vs Pakistan Highlights: कंगारूओं ने दी बाबर की सेना को पटखनी, मुश्किल हुई पाकिस्तान की सेमीफाइनल की राह

शेखर झाUpdated Oct 20, 2023, 22:26 IST

Australia vs Pakistan Highlights: कंगारूओं ने दी बाबर की सेना को पटखनी, मुश्किल हुई पाकिस्तान की सेमीफाइनल की राह
Australia vs Pakistan Highlights: कंगारूओं ने दी बाबर की सेना को पटखनी, मुश्किल हुई पाकिस्तान की सेमीफाइनल की राह

AUS vs PAK Cricket Score, Australia vs Pakistan World Cup 2023 Highlights(ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान विश्व कप मैच क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): मौजूदा वनडे वर्ल्ड कप में कंगारूओं की टीम पहली बार उस रंग में नजर आई, जिसके लिए उसे दुनियाभर में जाना जाता है। हम बार कर रहे हैं सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया की। वनडे वर्ल्ड कप के 18वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रन से हराया। इसी जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई, जबकि पाकिस्तान 5वें नंबर पर आ गई। बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में पाकिसतन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 367 रन बनाए और पाकिस्तान को 368 रन का विशाल लक्ष्य दिया। वॉर्नर और मार्श ने 203 गेंदों पर 259 रन की साझेदारी की। वॉर्नर ने 124 गेंदों पर 14 चौके और 9 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 163 रन बनाए। वहीं, मिचेल मार्श ने 108 गेंदों पर 10 चौके और 9 छक्के की मदद से 121 रन बनाए। पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए। जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तान की टीम 45.3 ओवर में 305 रन पर ऑलआउट हो गई। अब्दुल्ला शफीक और इमाम उल हक ने पहले विकेट के लिए अच्छी शुरुआत की। दोनों ने 127 गेंदों पर 134 रनों की साझेदारी की। इसके बाद पाकिस्तान की टीम लड़खड़ा गई। इमाम उल हक ने सबसे ज्यादा 70 रन की और अब्दुल्ला शफीक ने 64 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए।

OCT 20, 2023 22:09 IST

AUS vs PAK Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की जीत

वनडे वर्ल्ड कप के 18वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 367 रन बनाए और पाकिस्तान को 368 रन का विशाल लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तान की टीम 45.3 ओवर में 305 रन पर ऑलआउट हो गई।
OCT 20, 2023 21:50 IST

AUS vs PAK Live Score: पाकिस्तान की टीम लड़खड़ाई

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की टीम लड़खड़ाई गई है। टीम को 41.5 ओवर में 277 पर 7वां झटका लगा। मोहम्मद रिजवान के बाद उसामा मीर बड़ी पारी नहीं खेल पाए।
OCT 20, 2023 21:39 IST

AUS vs PAK Live Score: इफ्तिखार भी वापस लौटे

पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लगा। टीम की 38.5 ओवर में 269 रन पर 5वां विकेट गिरा। इफ्तिखार अहमद 26 रन पर आउट हो गए।
OCT 20, 2023 21:12 IST

AUS vs PAK Live Score: सऊद नहीं खेल पाए बड़ी पारी

पाकिस्तान को एक और झटका लगा। सऊद शकील बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 31 गेंदों पर 5 चौके की मदद से 30 रन बनाकर आउट हो गए।
OCT 20, 2023 20:35 IST

AUS vs PAK Live Score: बाबर नहीं खेल पाए बड़ी पारी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लगा। बाबर आजम महज 18 रन पर आउट हो गए। उनको जम्पा ने पैट कमिंस के हाथों कैच आउट कराया।
OCT 20, 2023 20:26 IST

AUS vs PAK Live Score: 25 ओवर का खेल समाप्त

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान का आधा खेल खत्म हो चुका है। टीम ने 25 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाकर खेल रही है।
OCT 20, 2023 20:20 IST

AUS vs PAK Live Score: पाकिस्तान को लगा दूसरा बड़ा झटका

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान को दूसरा बड़ा झटका लगा। इमाम उल हक 70 रन पर आउट हो गए। उनको मार्कस स्टोइनिस ने मिचेल स्टार्क के हाथों कैच आउट कराया।
OCT 20, 2023 20:04 IST

AUS vs PAK Live Score: ऑस्ट्रेलिया को मिली पहली सफलता

पाकिस्तान के अब्दुल्ला शफीक और इमाम उल हक की जोड़ी आखिरकार टूट गई। इस जोड़ी को माकर्स स्टोइनिस ने मैक्सवेल के हाथों कैच आउट कराकर किया। अब्दुल्ला शफीक 64 रन पर आउट हाे गए।
OCT 20, 2023 19:54 IST

Australia vs Pakistan Live Score: शफीक के बाद इमाम ने भी जड़ा अर्धशतक

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब्दुल्ला शफीक के बाद इमाम उल हक ने भी अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 54 गेंदों पर 8 चौके की मदद से अर्धशतक पूरा किया। शफीक और इमाम ने 114 गेंदों पर 116 रन की साझेदारी की।
OCT 20, 2023 19:52 IST

AUS vs PAK Live Score: शफीक ने जड़ा अर्धशतक

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान के अब्दुल्ला शफीक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 52 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से अर्धशतक जड़ा।
OCT 20, 2023 19:37 IST

AUS vs PAK Live Score: पाकिस्तान का स्कोर पहुंचा 100 के करीब

ऑस्ट्रे्लिया के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान का स्कोर 100 के करीब पहुंच गई है। टीम ने 15 ओवर में बिना किसी नुकसान के 94 रन बनाकर खेल रही है।
OCT 20, 2023 19:16 IST

AUS vs PAK Live Score: 10 ओवर का खेल हुआ खत्म

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान का 10 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। टीम 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 59 रन बनाकर खेल रही है।
OCT 20, 2023 18:53 IST

Australia vs Pakistan Live Score: 5 ओवर का खेल हुआ खत्म

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तान टीम का 5 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। टीम ने 5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 40 रन बनाकर खेल रही है।
OCT 20, 2023 18:39 IST

AUS vs PAK Live Score: पाकिस्तान की अच्छी शुरुआत

जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 12 रन बनाकर खेल रही है। इमाम उल हक और अब्दुल्ला शफीक क्रीज पर हैं।
OCT 20, 2023 17:56 IST

AUS vs PAK Live Score: पाकिस्तान को मिला विशाल लक्ष्य

डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श की शानदार साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान का विशाल लक्ष्य दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 367 रन बनाए और पाकिस्तान को 368 रन का विशाल लक्ष्य दिया।
OCT 20, 2023 17:12 IST

AUS vs PAK Live Score: वॉर्नर भी आउट होकर लौटे

पाकिस्तान के खिलाफ तोबड़तोड़ पारी खेलने चाले डेविड वॉर्नर भी आउट हो गए। वे 163 रन पर आउट हो गए। अब क्रीज पर मार्कस स्टोइनिस और जोश इंग्लिश हैं।
OCT 20, 2023 16:59 IST

AUS vs PAK Live Score: वॉर्नर 150 रन के पार

पाकिस्तान के खिलाफ डेविड वॉर्नर का बल्ला आग उगल रहा है। वे 150 के पार पहुंच गए हैं।
OCT 20, 2023 16:36 IST

AUS vs PAK Live Score: मैक्सवेल नहीं खोल पाए खाता

पाकिस्तान के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल अपना खाता तक नहीं खोल पाए। वे गोल्डन डक हो गए। अब क्रीज पर डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ क्रीज पर हैं।
OCT 20, 2023 16:33 IST

Australia vs Pakistan Live Score: वॉर्नर और मार्श की जोड़ी टूटी

पाकिस्तान के खिलाफ डेविड वॉर्नर और मिचले मार्श की जोड़ी टूट गई। मिचेल मार्श 121 रन पर आउट हो गए।
OCT 20, 2023 16:14 IST

Australia vs Pakistan Live Score: मार्श ने भी जड़ा शतक

पाकिस्तान के खिलाफ डेविड वॉर्नर के बार मिचेल मार्श का भी बल्ला गरज रहा है। उन्होंने 100 गेंदों र 10 चौके और 6 छक्के की मदद से शतक पूरा किया। उनकी शतकीय पारी की बदौलत टीम 200 के पार पहुंच गई है।