AUS vs ENG Live Streaming: कब और कहां देखें इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज का पहला टेस्ट मुकाबला

AUS vs ENG Live Streaming: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज 2025 का आगाज 21 नवंबर से होने जा रहा है। पहला टेस्ट पर्थ में खेला जाएगा। ऑन पेपर इंग्लैंड की टीम मजबूत नजर आ रही है। मैच से पहले इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

AUS vs ENG Live Streaming: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला बहुप्रतिक्षित एशेज 2025 का आगाज शुक्रवार से होने जा रहा है। पहले टेस्ट में पैट कमिंस की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया की कमान स्टीव स्मिथ के पास है, जबकि इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स के पास है। इंग्लैंड ने 12 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। पहला मुकाबला पर्थ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ऑन पेपर इंग्लैंड का पलड़ा भारी है, लेकिन पर्थ में ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ऐसे में एक बेहतरीन मुकाबला फैंस को देखने को मिल सकता है, जो टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता के लिए अच्छा होगा। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

eng vs aus 1st Test Live Streaming.

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (साभार-ICC )

कब खेला जाएगा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट (ENG vs AUS 1st Test Match Date)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 21 नवंबर, शुक्रवार को खेला जाएगा।

End of Feed