Asia Cup Rising Stars 1st Semi Final: राइजिंग एशिया कप सेमीफाइनल में इंडिया ए को सुपर ओवर में मिली बांग्लादेश ए के खिलाफ हार, टूटा खिताबी जीत का सपना

बांग्लादेश ए ने इंडिया ए को सुपर ओवर तक गए रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में पटखनी देकर राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जानिए कैसा रहा मैच का रोमांच।

दोहा: भारत ए को बल्ले और गेंद से निराशाजनक प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ा और राइजिंग स्टार्स एशिया कप के सेमीफाइनल में शुक्रवार को बांग्लादेश ए ने उसे सुपर ओवर में हरा दिया। बांग्लादेश ए का सामना अब पाकिस्तान शाहींस और श्रीलंका ए के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा । फाइनल रविवार को खेला जायेगा। बांग्लादेश ए ने 20 ओवर में छह विकेट पर 194 रन बनाये । जवाब में भारतीय टीम का स्कोर भी बराबर रहा जिससे मैच सुपर ओवर तक खिंच गया।

Bangladesh A Cricket team

बांग्लादेश ए क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट ACC X)

सुपर ओवर में जीतेश शर्मा और आशुतोष शर्मा नहीं खोल पाए खाता

भारत ए ने सुपर ओवर में कप्तान जीतेश शर्मा, आशुतोष शर्मा और रमनदीप सिंह को उतारने का अजीब फैसला लिया जबकि वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य फॉर्म में थे। जीतेश और आशुतोष को तेज गेंदबाज रिपोन मंडल ने सुपर ओवर में खाता खोलने का मौका दिये बिना आउट कर दिया। बांग्लादेश ने पहली गेंद पर यासिर अली का विकेट गंवाया लेकिन लेग स्पिनर सुयश शर्मा ने अगली गेंद वाइड डाल दी जिससे बांग्लादेश को जीत मिली।

End of Feed