Asia Cup 2023, IND vs SL: वाह सिराज! 'मियां भाई' के आगे श्रीलंका पस्त, अकेले ही आधी टीम को कर दिया ढेर
Asia Cup 2023, IND vs SL LIVE Score: महज 50 रन पर ढेर हो गई श्रीलंका की टीम
Asia Cup 2023, IND vs SL LIVE Score: छा गए सिराज!
Asia Cup 2023, IND vs SL LIVE Score: सिराज ने यूं बहाया मैदान में पसीना
Asia Cup 2023, IND vs SL LIVE: मेंडिस भी आउट, लगा सातवां झटका
श्रीलंका की टीम को विकेट कीपर कुशल मेंडिस के रूप में एक और झटका लगा है। वह 11वें ओवर में आउट हुए और उन्होंने 34 बॉल्स का सामना कर के 17 रन टीम के लिए जुटाए। फिलहाल वही टीम की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।Asia Cup 2023, IND vs SL LIVE: पांच ओवर, 26 डॉट बॉल्स और पांच विकेट...ऐसा रहा सिराज का परफॉर्मेंस
Asia Cup 2023, IND vs SL LIVE: इंडिया की जीत के 99% चांस- पोल
भारत और श्रीलंका के बीच फिलहाल एशिया कप का फाइनल जारी है। लंकाई टीम का स्कोर 8.2 ओवर्स में छह विकेट के नुकसान पर 24 रन है। इंटरनेट पर हुए पोल के हिसाब (अभी) से श्रीलंका की जीत की सिर्फ एक फीसदी संभावना है, जबकि 99% विजय के चांस इंडिया के हैं।Asia Cup 2023, IND vs SL LIVE: वाह सिराज! देखें- कैसे विरोधी टीम को किया पस्त
Asia Cup 2023, IND vs SL LIVE: सिर्फ तीन ओवर्स में ले लिए पांच विकेट्स
क्रिकेट के पर्दे के पीछे के हीरोज का भी होगा सम्मान
Asia Cup 2023, IND vs SL: सिराज के आगे श्रीलंका का सरेंडर! 16 बॉल में ले लिए पांच विकेट
Asia Cup 2023, IND vs SL LIVE: क्या था श्रीलंका का स्कोर जब आधी टीम हो गई थी ढेर?
Asia Cup 2023, IND vs SL LIVE: एक ही ओवर में सिराज ने झटके चार विकेट्स
Asia Cup 2023, IND vs SL LIVE: आज तो दिख रहा सिराज का जलवा!
Asia Cup 2023, IND vs SL LIVE: असलंका भी आउट, सिराज ने दिया लंका को चौथा शॉक
श्रीलंका की टीम को एक और झटका लगा है। चरिथ असलंका के रूप में टीम का चौथा विकेट गिरा। वह भी शून्य पर आउट हुए। मोहम्मद सिराज की बॉल पर ईशान किशन ने उनका कैच लपका। यह मोहम्मद सिराज का इस मैच में तीसरा विकेट है।Asia Cup 2023, IND vs SL LIVE: पांच ओवर भी न हुए और लड़खड़ा गई श्रीलंका की नैया, तीसरा विकेट भी गया
श्रीलंका की टीम ने भले ही फिनाले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया हो, मगर टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। सदीरा समरविक्रमा भी डक आउट हुए। दो सिर्फ दो बॉल का सामना कर सके और मोहम्मद सिराज की बॉल पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।Asia Cup 2023, IND vs SL: जडेजा ने यूं लपका जबरदस्त कैच, देखिए ऐसे
Asia Cup 2023, IND vs SL: सिराज ने लंका का झटका दूसरा विकेट, ओपनर निशंका आउट
श्रीलंका की टीम को दूसरा झटका तब लगा जब उनके ओपनर पथम निशंका भी आउट हो गए। चार बॉल का सामना करते हुए वह दो रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर रविंद्र जडेजा को अपना कैच दे बैठे।Asia Cup 2023, IND vs SL LIVE: सच में सुपरस्टार हैं जसप्रीत, देखिए कैसे परेरा को भेजा पवेलियन
Asia Cup 2023, IND vs SL: बुमराह ने विकेट झटकने पर यूं जाहिर की खुशी
Asia Cup 2023, IND vs SL: श्रीलंका को पहले ही ओवर में झटका, बुमराह ने परेरा को किया गुमराह
एशिया कप के फाइनल मैच में रविवार को श्रीलंकाई टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा। जसप्रीत बुमराह की बॉल पर कुसल परेरा विकेटकीपर केएल राहुल को अपना कैच दे बैठे। वह दो गेंदों का सामना करते हुए शून्य पर आउट हुए।Asia Cup 2023, IND vs SL: किसके हिस्से आएगी यह ट्रॉफी?
Asia Cup 2023, IND vs SL: श्रीलंकाई टीम के फैंस भी चियर करते दिखे
Asia Cup 2023, IND vs SL: फैंस का यूं जोर नजर आया हाई
Asia Cup 2023, IND vs SL: बारिश रुकने पर यूं हटाए गए कवर्स
Asia Cup 2023, IND vs SL Playing 11: दोपहर 3:40 पर चालू होगा मैच
Asia Cup 2023, IND vs SL Playing 11: तीक्षणा का कौन बना रीप्लेसमेंट? जानिए
श्रीलंका क्रिकेट टीम में फाइनल मैच के लिए बड़ा बदलाव हुआ है। महीष तीक्षणा को दशुन हेमंता ने रीप्लेस किया है।Asia Cup 2023, IND vs SL: क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर, ढंका गया पूरा ग्राउंड
Asia Cup 2023, IND vs SL: मुकाबला चालू होने से ऐन पहले बारिश
Asia Cup 2023, IND vs SL: श्रीलंका का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला
श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने रविवार को यहां भारत के खिलाफ एशिया कप एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में जिन खिलाड़ियों को विश्राम दिया था उनकी अंतिम एकादश में वापसी हुई है। चोटिल अक्षर पटेल की जगह पर वाशिंगटन सुंदर को लिया गया है। श्रीलंका ने चोटिल स्पिनर महेश तीक्ष्णा के स्थान पर दासुन हेमंता को टीम में रखा है।Asia Cup Final 2023, IND vs SL: रोहित और इंडिया को लेकर श्रीसंत ने जताई यह संभावना
भारत और श्रीलंका के फाइनल को लेकर टीम इंडिया के पूर्व बॉलर एस श्रीसंत ने बताया- यह वाकई में बड़ा जबरदस्त फाइनल होगा। मुझे उम्मीद है कि कैप्टन रोहित भारत की ओर से इस फाइनल को जीतेंगे।Asia Cup 2023 से PAK के बाहर होने पर श्रीसंत ने बाबर आजम को घेरा
एशिया कप 2023 से पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के बाहर होने को लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत ने वहां के मौजूदा कप्तान बाबर आजम को घेरा है। उन्होंने कहा है- ऐसा नहीं होगा (जल्द ही कभी भी)...पाकिस्तान फाइनल में पहुंचने के लिए उतना भी अच्छा नहीं है। वे लोग दक्षिण अफ़्रीका की तरह हैं। उनका भी फाइनल में उनका दम घुट जाता है।Asia Cup 2023, IND vs SL: अक्षर का ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला और विश्व कप में खेलना संदिग्ध
अक्षर पटेल की बायीं हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) की चोट ने भारतीय टीम प्रबंधन की चिंताएं बढ़ा दी है क्योंकि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला से बाहर हो सकते हैं। ‘क्वाड्रिसेप्स (जांघ) की चोट को ठीक होने में दो से तीन सप्ताह का समय लगता है। ऐसे में विश्व कप के लिए उनका खेलना संदिग्ध हो सकता है। अक्षर को शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम सुपर फोर मैच में कई चोट लग गयी थीं जिसमें भारत को छह रन से हार मिली थी। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार को भारत के सुपर फोर मैच के दौरान बायें क्वाड्रिसेप्स में खिंचाव के कारण अक्षर पटेल श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप फाइनल से बाहर हो गए हैं। पुरुष चयन समिति ने उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया है। यह ऑलराउंडर आज शाम कोलंबो पहुंचा और टीम में जुड़ गया है।’’ गेंदबाजी आल राउंडर वाशिंगटन को बुला लिया गया है जो भारत की एशियाई खेलों की टीम का हिस्सा है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा था, ‘‘अक्षर को कई चोट लगी हैं। उनकी हाथ की छोटी ऊंगली चोटिल है और एक थ्रो से गेंद उनके हाथ में लग गयी थी। उन्हें हैमस्ट्रिंग चोट भी है। इसलिये वाशिंगटन को बुलाया गया है।’’ वाशिंगटन ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं, उन्होंने भारत के लिए अंतिम वनडे इस साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर खेला था।Asia Cup Final 2023, IND vs SL: तीन बजे से शुरू होगा मुकाबला
भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानि दोपहर 2.30 बजे होगा।Asia Cup Final 2023, IND vs SL: 8वीं बार आमने-सामने भारत और श्रीलंका
दोनों टीम 8वीं बार एशिया कप फाइनल में भिडे़गी। टीम इंडिया ऑन पेपर जरूर श्रीलंका की तुलना में मजबूत दिखाई दे रही है, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर मुकाबले में श्रीलंका ने दिखाया है कि वह किसी भी टीम को हराने में सक्षम हैं। गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी दोनों में श्रीलंका के खिलाड़ियों ने खुद को साबित किया है।Asia Cup 2023, IND vs SL: दुशन हेमंथा को मिल सकती है प्लेइंग इलेवन में जगह
श्रीलंका टीम की बात करें तो महीश तीक्ष्णा के स्थान पर साहन अराचिगे को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। फाइनल जैसे बड़े मौके पर उनको प्लेइंग इलेवन में हिस्सा बनाने की उम्मीद कम है। ऐसे में दुशन हेमंथा को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है।Asia Cup 2023, IND vs SL: ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
टीम इंडिया में अक्षर के स्थान पर वाशिंगटन सुंदर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। इसके अलावा बांग्लादेश के खिलाफ आराम कर रहे विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह भी प्लेइंग इलेवन में लौटेंगे।Asia Cup 2023, IND vs SL: विश्वकप से पहले खिताबी जीत पर भारत की नजर
भारतीय टीम ने पिछले पांच वर्षो में कोई खिताब नहीं जीता है जिससे रविवार को उसके लिए अपनी कैबिनेट में एक और ट्रॉफी शामिल करने का अच्छा मौका होगा। विश्व कप से पहले खिताबी जीत उस टीम के लिए मनोबल बढ़ाने के लिए आदर्श होगी जो सभी विभागों में पूरी तरह से खरी नहीं उतरी है। लेकिन कुछ महीने पहले से तुलना की जाये तो टीम तब से कहीं अधिक मजबूत दिख रही है।Asia Cup 2023, IND vs SL: जो बने अक्षर का रीप्लेसमेंट, उन्हें भी जरा जानिए
गेंदबाजी आल राउंडर वाशिंगटन को बुला लिया गया है जो भारत की एशियाई खेलों की टीम का हिस्सा है। वाशिंगटन ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं, उन्होंने भारत के लिए अंतिम वनडे इस साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर खेला था।Asia Cup 2023, IND vs SL: चोटिल अक्षर को क्या हुआ?
अक्षर पटेल की बायीं हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) की चोट ने भारतीय टीम प्रबंधन की चिंताएं बढ़ा दी है क्योंकि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला से बाहर हो सकते हैं। ‘क्वाड्रिसेप्स (जांघ) की चोट को ठीक होने में दो से तीन सप्ताह का समय लगता है। ऐसे में विश्व कप के लिए उनका खेलना संदिग्ध हो सकता है। अक्षर को शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम सुपर फोर मैच में कई चोट लग गयी थीं जिसमें भारत को छह रन से हार मिली थी।पहले मिली हार अब आईसीसी ने लगाई फटकार, आचार संहिता उल्लंघन के दोषी पाए गए पॉवेल और रदरफोर्ड
मुंबई इंडियंस से जुड़ी अमेरिकी गेंदबाज तारा नॉरिस, WPL में रचा इतिहास
IND vs SL: बीसीसीआई ने श्रीलंका बनाम भारत मैच के शिफ्ट होने की खबरों को बताया झूठ
Tushar Deshpande Hat Trick: चंडीगढ़ के खिलाफ रणजी मैच में तुषार देशपांडे की हैट्रिक
द्रविड़ तो बस नाम है, खेलने का अंदाज तूफानी: अन्वय ने आर्यवीर को दिला दी 'सहवाग' की याद
© 2026 Times Horizon Private Limited
