अश्विन के संन्यास पर आई पत्नी की पहली प्रतिक्रिया, लिखा भावुक पोस्ट

अश्विन के अचानक क्रिकेट छोड़ने के फैसले पर पहली बार उनकी पत्नी ने प्रतिक्रिया दी है और एक लंबा चौड़ा भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा प्रिय अश्विन, किट बैग को एक साथ रखना न जानने से लेकर दुनिया भर के स्टेडियमों में आपका अनुसरण करना, आपका उत्साहवर्धन करना, आपको देखना और आपसे सीखना, यह सब मेरे लिए एक परम आनंद रहा है।

रविचंद्रन अश्विन की पत्नी पृथि नारायणन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने के उनके फैसले के बाद भावुक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि आप अपने होने का बोझ उतारकर खेल से इतर जीवन को अपनायें। अश्विन ने ब्रिसबेन में आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बाद संन्यास का ऐलान करके क्रिकेट जगत को चौंका दिया । इस अनुभवी आफ स्पिनर ने एडीलेड टेस्ट में एक विकेट लिया था जिसमें भारत को दस विकेट से पराजय झेलनी पड़ी।

Ashwin wife Reaction

रविचंद्रन अश्विन और उनकी पत्नी (साभार-instagram)

अपनी पोस्ट को ‘एक प्रशंसक का प्रेमपत्र’ करार देते हुए पृथि ने इंस्टाग्राम पर लिखा ,‘‘ प्रिय अश्विन, किट बैग को एक साथ रखना न जानने से लेकर दुनिया भर के स्टेडियमों में आपका अनुसरण करना, आपका उत्साहवर्धन करना, आपको देखना और आपसे सीखना, यह सब मेरे लिए एक परम आनंद रहा है। आपने मुझे जिस दुनिया से परिचित कराया, उसने मुझे एक ऐसे खेल को देखने और उसका आनंद लेने का सौभाग्य दिया, जिसे मैं करीब से प्यार करती हूं।’’

End of Feed