एशेज टेस्ट के हर दिन कुछ न कुछ ऐसा हो रहा है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चौथे दिन भी जब खेल शुरू हुआ तो जो रुट के एक शॉट से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने चौथे दिन अपनी पहली ही गेंद पर पैट कमिंस को रिवर्स स्कूप खेला। टेस्ट क्रिकेट में बैजबॉल स्टाइल को मशहूर करने वाली इंग्लैंड टीम के इस बल्लेबाज ने बेखौफ बल्लेबाजी का परिचय दिया।
जो रूट (साभार-Twitter)
चौथे दिन रूट की बेखौफ बल्लेबाजी
चौथे दिन इंग्लैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 28 रन से आगे खेलना शुरू किया। तीसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़ने के बाद इंग्लैंड को ऑली पोप के रुप में तीसरा झटका लगा। उसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे जो रूट एक अलग ही रंग में नजर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर पैट कमिंस को रिवर्स स्कूप खेला, लेकिन मिस कर गए। उन्हें 5वीं गेंद पर सफलता मिली जब बोलैंड को उन्होंन इसी शॉट पर छक्का जड़ा।
उनके इस शॉट के कारण जो रूट सोशल मीडिया पर नंबर पर ट्रैंड कर रहे हैं। रूट ने पहली पारी के दौरान भी बोलैंड को रिवर्स स्कूप पर छक्का जड़ा था। उन्होंने पहली पारी में 152 गेंद पर 118 रन की शानदार पारी खेली थी, जिसके दम पर इंग्लैंड ने पहली पारी 8 विकेट के नुकसान पर 393 रन बनाकर घोषित की थी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने उस्मान ख्वाजा के 141 रन की पारी के दम पर 386 रन बनाए और इंग्लैंड ने 7 रन की बढ़त हासिल की।
