क्रिकेट

चाहकर भी अब आईपीएल नहीं खेल पाएंगे अंबाती रायडू

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 19, 2023, 07:12 PM IST

आईपीएल से संन्यास ले चुके पूर्व भारतीय खिलाड़ी अंबाती रायडू अब मेजर क्रिकेट लीग में खेलते नजर आएंगे। उन्होंने टेक्सास सुपर किंग्स से करार किया है। यही कारण है कि अब वह चाहकर भी आईपीएल में वापसी नहीं कर पाएंगे। इससे पहले भी वह संन्यास का ऐलान कर वापसी कर चुके थे।

Image

अंबाती रायडू (साभार-Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • मेजर क्रिकेट लीग में अंबाती रायडू
  • टेक्सास सुपर किंग्स से करार
  • आईपीएल फाइनल था उनका आखिरी मैच

पूर्व भारतीय खिलाड़ी और हाल ही में अपना आखिरी आईपीएल मैच खेलने वाले अंबाती रायडू अब चाहकर भी आईपीएल नहीं खेल पाएंगे। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इससे पहले भी उन्होंने आईपीएल से संन्यास का ऐलान किया था, लेकिन चेन्नई में मौका मिलने के बाद वापसी कर ली थी। लेकिन इस बार ऐसा संभव नहीं होगा।

आईपीएल 2023 था आखिरी फाइनल

आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला रायडू के लिए आईपीएल का आखिरी मैच था। उन्होंने इस मैच से पहले ही संन्यास का ऐलान कर दिया था। फाइनल मुकाबले में रायडू ने 19 रन की पारी खेली थी और चेन्नई ने गुजरात को हराकर 5वीं बार आईपीएल का खिताब जीता था।

रायडू का मेजर क्रिकेट लीग में करार

इस बार अंबाती रायडू की वापसी आईपीएल में इसलिए भी नहीं हो पाएगी, क्योंकि उन्होंने मेजर क्रिकेट लीग में चेन्नई फ्रैंचाइजी की टीम टेक्सास सुपर किंग्स के साथ करार कर लिया है। रायडू के अलावा इस टीम से डेवॉन कॉन्वे, मिचेल सेंटनर और ड्वेन ब्रावो जैसे नाम जुड़े हैं।

क्या कहता है बीसीसीआई का नियम?

बीसीसीआई के नियम के अनुसार कोई भी भारतीय खिलाड़ी तब तक बाहर जाकर कोई लीग नहीं खेल सकता है, जब तक वह पूरी तरह से भारतीय लीग को छोड़ न चुका हो। एक बार जब वह इंटरनेशनल लीग खेलना शुरू कर देते हैं तो फिर आईपीएल में उनकी वापसी पूरी तरह से बंद हो जाएगी।

इसके बाद अंबाती रायडू को एक फायदा भी होगा और वह पूरी दुनिया में किसी भी लीग में हिस्सा ले सकते हैं। रायडू के आईपीएल करियर की बात करें तो 203 मैच की 187 इनिंग में 28.05 की औसत और 127.54 की स्ट्राइक रेट से 4,348 रन बनाए हैं। उनके नाम आईपीएल में 22 अर्धशतक और 1 शतक भी शामिल है। हाल ही में अंबाती रायडू का एक इंटरव्यू खूब वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने पूर्व सेलेक्टर शिवलाल यादव पर उनका करियर बर्बाद करने का बड़ा आरोप लगाया था।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article