अर्शदीप सिंह से नाराज थे कप्तान श्रेयस अय्यर, गेंदबाज ने बताया कारण

अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स के एक पॉडकास्ट में श्रेयस अय्यर को लेकर बात की है। आईपीएल 2026 के दौरान अर्शदीप सिंह के रील बनाने पर बीसीसीआई ने सवाल उठाए थे। अब अर्शदीप ने बताया कि मैच के दौरान सरपंच साहब उनसे नाराज थे।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के सबसे सफल गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि आईपीएल के दौरान अय्यर उनकी हरकतों के खुश नहीं थे। पंजाब किंग्स के एक पॉडकॉस्ट में हरलीन देओल से बात करते हुए अर्शदीप ने इस बात का खुलासा किया। अर्शदीप सिंह ने कहा 'जब मैं बाउंड्री लाइन के करीब फील्डिंग कर रहा था, तब अचानक श्रेयस ने आवाज लगाकार मुझे कहा कि अर्श क्या कर रहे हो? उन्होंने मुझे गेंदबाजी सौंप दी। मैं समान्यतौर पर पहला, दूसरा, 17वां और 20वां ओवर फेंकता हूं, लेकिन उन्होंने 11वें ओवर में ही मुझे गेंद सौंप दी। मुझे इस पर हैरानी हुई, लेकिन बाद में उन्होंने बताया कि ऐसा क्यों किया गया।

ARSHDEEP SINGH

अर्शदीप सिंह (साभार-X)

अय्यर ने कहा कि गेम पर फोकस करो। अगर गेंदबाजी अच्छी होती है तो कोई कुछ नहीं कहता, लेकिन जैसे ही गेंदबाजी खराब हो तो सब कहते थे कि तुम्हारा ध्यान गेम पर नहीं है।

End of Feed