क्रिकेट

वैभव को खेलना चाहिए टेस्ट क्रिकेट, पूर्व क्रिकेटर ने 15 साल के सूर्यवंशी पर दी प्रतिक्रिया

पूर्व भारतीय गेंदबाज अश्विन ने वैभव सूर्यवंशी के टेस्ट क्रिकेट खेलने की संभावनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि इस युवा बल्लेबाज को रेड बॉल क्रिकेट में भी अपना दम दिखाना चाहिए। वैभव आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे।

Image

वैभव सूर्यवंशी (साभार-X)

आईपीएल में धूम मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को लेकर भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा बयान दिया है। अश्विन की मानें तो इस युवा बल्लेबाज को टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए। आईपीएल खत्म होने के बाद वैभव ने भी रेड बॉल क्रिकेट खेलने की अपनी इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि लोगों को पता नहीं है, लेकिन मैं रेड बॉल क्रिकेट की भी तैयार करता रहा हूं। अब रविचंद्रन अश्विन ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। अश्विन ने कहा 'व्यक्तिगत तौर पर मेरा मानना है कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए। हालांकि, अश्विन ने कहा कि यह भी जरूरी है कि क्या वह खुद इस फॉर्मेट को खेलना चाहते हैं।

उन्होंने आगे कहा, "आप खेल के किसी विशेष पहलू को थोप नहीं सकते। हां, टेस्ट क्रिकेट सबसे ऊपर है, लेकिन मैं लंबे समय से जमीनी स्तर पर कोचिंग दे रहा हूं, और मैंने युवा क्रिकेटरों को इस फॉर्मेट में रूची लेते नहीं देखा।

अश्विन ने दिसंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वह भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 765 अंतरराष्ट्रीय विकेट विकेट लिए थे। टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए उनके 537 विकेट लेने वाले अश्विन, अनिल कुंबले (619) के बाद दूसरे स्थान पर हैं। टेस्ट इतिहास में अश्विन एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 500 विकेटों के साथ-साथ पांच से अधिक टेस्ट शतक (6) बनाए हैं। एक ही टेस्ट में शतक और पांच विकेट लेने के मामले में वे इयान बॉथम (5) से पीछे हैं, उन्होंने ऐसा चार बार किया है।

श्रीलंका दौरे पर हैं वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी फिलहाल श्रीलंका दौरे पर हैं, जहां वो इंडिया ए की तरफ से ट्राई सीरीज में हिस्सा लेंगे। इंडिया ए और श्रीलंका ए के अलावा इस सीरीज की तीसरी टीम अफगानिस्तान है। वैभव सूर्यवंशी को जल्द टीम इंडिया में भी खेलने का मौका मिलेगा। ऐसी संभावना है कि आगामी आयरलैंड दौरे पर उन्हें टीम में शामिल किया जाएगा।

Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article