County Championship: अर्शदीप की जानदार गेंदबाजी, एक भी बल्लेबाज उनकी गेंद को नहीं पढ़ पाए

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 12, 2023, 11:44 AM IST

County Championship Match: कैंटरबरी में चल रहे काउंटी चैम्पियनशिप में केंट और सुरे के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने केंट टीम के साथ डेब्यू किया है। डेब्यू मैच में ही अर्शदीप ने तहलका मचा दिया है।

County Championship Match: इंग्लैंड के कैंटरबरी में चल रहे काउंटी चैम्पियनशिप के डिविजन वन के डेब्यू मैच में भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह की धमाकेदार एंट्री हुई है। अर्शदीप ने केंट टीम की ओर से काउंटी क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्होंने पहले ही मैच में शानदार गेंदबाजी कर बल्लेबाजों को अच्छा खासा परेशान किया। अर्शदीप ने मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले कुछ तीन ओवर डाले और सभी मेडन ओवर रहे। कोई भी बल्लेबाज उनकी गेंद पर रन नहीं ले सके।

Arshdeep Singh

अर्शदीप सिंह। (फोटो- केंट क्रिकेट के ट्विटर से)

बल्लेबाजी में भी अर्शदीप रहे नाबाद

केंट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने सुरे के खिलाफ 82.2 ओवर में 3.65 की रनरेट से 301 रन बनाए। जॉर्डन कॉक्स ने शतकीय पारी खेलकर टीम को संभाला। कॉक्स ने 198 गेंदों पर 17 चौके और 2 छक्के की मदद से 133 रन बनाए। वहीं, जॉय एविसन और वेस आगर ने अर्धशतकीय पारी खेली। जॉय एविसन ने 107 गेंदों पर 9 चौके की मदद से 58 रन बनाए, जबकि आगर ने 70 गेंदों पर 9 चौके की मदद से 51 रन बनाए। अर्शदीप सिंह ने एक गेंदों का सामना किया और एक रन बनाकर नाबाद रहे।

End of Feed