पूर्व भारतीय खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा के खिलाफ अरेस्ट वांरेट, जानें पूरा मामला

पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा के खिलाफ अरेस्ट वारेंट जारी किया गया है। उन पर यह वारंट पीएफ में घोटाले के आरोप को लेकर किया गया है।

पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा के खिलाफ अरेस्ट वारेंट जारी किया गया है। सीएसके के इस बल्लेबाज पर प्रोविडेंट फंड में घोटाले का आरोप लगा है। पीएफ आयुक्त सदाक्षरी गोपाल रेड्डी द्वारा जारी किए गए वांरेट के आधार पर पुलकेशिनगर पुलिस को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। उथप्पा पर यह आरोप सेंचुरीज लाइफस्टाइल ब्रांड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों द्वारा लगाए गए हैं। दरअसल इस कंपनी में मैनेजमेंट का काम उथप्पा के पास था। कर्मचारियों का आरोप है कि हर महीने पीएफ से पैसे काटे जा रहे थे लेकिन यह उनके पीएफ अकाउंट में जमा नहीं हो रहा था। कुल 23 लाख रुपये का मामला दर्ज कराया गया है।

arrest warrant issued for former indian Cricketer Robin uthappa

रॉबिन उथप्पा (साभार-X)

यह मामला 4 दिसंबर का बताया जा रहा है जब पीएफ आयुक्त सदाक्षरी गोपाल रेड्डी ने पुलकेशिनगर पुलिस को एक खत लिखकर इसकी जानकारी दी थी। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस पर पुलिस की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम की सच्चाई क्या है और इस पर क्रिकेटर का पक्ष क्या है। इसको लेकर किसी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

End of Feed