Lucknow Super Giants vs Punjab Kings Lucknow Match: IPL मेंआज लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत हो रही है। लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में यह मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले का टॉस पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया है। इस मुकाबले में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इस सीजन अपना पहला मुकाबला खेलने जा रहे हैं।
अर्जुन तेंदुलकर (फोटो साभार- PTI)
पहली बार प्लेइंग-11 में शामिल हुए अर्जुन
टॉस हारने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि आज उन्होंने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। अर्जुन तेंदुलकर और अर्शिन कुलकर्णी आज की प्लेइंग-इलेवन में शामिल हुए हैं। पंत ने कहा कि हम भी टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी ही चुनते। ये विकेट गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों के लिए बढ़िया है और बल्लेबाजी के लिए ये सबसे अच्छे विकेटों में से एक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मैच में खूब रन बन सकते हैं। ऋषभ पंत ने बताया कि यह सीजन उनकी टीम के लिए काफी मुश्किल रहा है, लेकिन टीम और उन्हें खुद भी बहुत कुछ सीखने को मिला है।
बता दें कि लखनऊ की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। उसे अबतक खेले 13 मैच में से 4 में जीत और 9 में हार मिली है। अंक तालिका में 8 अंक के साथ LSG 10वें पायदान पर है। वहीं पंजाब किंग्स की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। पंजाब को अबतक खेले 13 में से 6 मैच में जीत मिली है और 6 में हार। वहीं उसका एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ है। उसके खाते में 13 अंक हैं। LSG पंजाब के खिलाफ अपने होम ग्राउंड में आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज करके अगले सीजन के लिए मानसिक तौर पर तैयार होकर उतरना चाहेगी। वहीं पंजाब किंग्स प्लेऑफ में जगह बनाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
यहां देखें पंजाब के खिलाफ लखनऊ की प्लेइंग-11
ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान
