अंजुम चोपड़ा को आईसीसी से मिला बड़ा सम्मान, हॉल ऑफ फेम में हुईं शामिल

भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा को आईसीसी ने बड़ा सम्मान दिया। अंजुम को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। वह केवल तीसरी भारतीय महिला क्रिकेटर हैं, जिन्हें यह सम्मान मिला है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ 1995 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू करने वाले और विपरीत परिस्थिति में इस टीम को वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान दिलाने वाले अंजुम चोपड़ा को आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। वह तीसरी भारतीय महिला क्रिकेटर बनी हैं, जिन्हें यह सम्मान मिला। ओवरऑल अंजुम इस लिस्ट में शामिल होने वाली 13वीं भारतीय बनी हैं। महिला क्रिकेट की बात करें तो इससे पहले नीतू डेविड (2024) और डायना एडुल्जी (2023) को यह सम्मान मिल चुका है। 17 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में अंजुम ने 3,500 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाए। वह 100 वनडे और 6 वर्ल्ड कप खेलने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनीं।

anjum chopra

अंजुम चोपड़ा (साभार-X)

इस सम्मान को पाने के बाद अंजुम चोपड़ा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा 'परिवार में खेल का माहौलल था और उसी में, मैं पली-बढ़ी। मैंने क्रिकेट के महान खिलाड़ियों और उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों की कहानियां सुनी थीं। भारत के लिए खेलने का सपना मेरे मन में बहुत पहले से था। मेरे माता-पिता, शिक्षकों और कोचों ने मुझे बड़े सपने देखने के लिए प्रोत्साहित किया, जो कठिन समय में हमेशा मेरे साथ खड़े रहे।”

End of Feed