Team India: टी20 वर्ल्ड कप जीतना है तो इस खिलाड़ी को निभानी होगी बड़ी भूमिका

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 10, 2024, 08:24 PM IST

Anil Kumble Statement, Jasprit Bumrah: पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी कर टीम को जीत दिलाई। इस खिलाड़ी के प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय दिग्गज अनिल कुंबले ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप जीतना है तो इस खिलाड़ी को बड़ी भूमिका निभानी होगी।

Anil Kumble Statement, Jasprit Bumrah: दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले का मानना है कि जसप्रीत बुमराह अपनी अनुकूलन क्षमता और अद्वितीय कौशल से परिस्थितियों से सामंजस्य बिठा लेते हैं और अगर भारत को टी20 विश्व कप जीतना है तो इस प्रमुख तेज गेंदबाज को अहम भूमिका निभानी होगी। बुमराह (14 रन पर तीन विकेट) ने मैच विजयी प्रदर्शन करते हुए भारत को रविवार को यहां बहुप्रतीक्षित मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर छह रन से रोमांचक जीत दिलाई।

jasprit Bumrah, Anil Kumble, Anil Kumble Statement, Anil Kumble Reaction, Anil Kumble Cricket Records, Jasprit Bumrah, Jasprit Bumrah play Big Role, Jasprit Bumrah, Jasprit Bumrah Most Wickets, Jasprit Bumrah Against Pakistan, T20 World Cup 2024, T20 World Cup,

रोहित शर्मा के साथ जसप्रीत बुमराह। (फोटो- BCCI Twitter)

नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की असमान गति वाली पिच पर भारत के 119 रन के जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 113 रन ही बना सकी। बुमराह और हार्दिक पंड्या (24 रन पर दो विकेट) की तेज गेंदबाजी जोड़ी ने अपनी धारदार गेंदबाजी से भारत को वापसी दिलाई। कुंबले ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ पर कहा, ‘‘हमने 15वें ओवर में देखा कि उन्होंने विकेट (मोहम्मद रिजवान का) लिया और फिर 19वें ओवर में, जब आपको पता था कि अगर उन्होंने उस ओवर में कुछ बाउंड्री खाई होती तो आखिरी ओवर में 10 या 12 रन रह जाते।’

End of Feed