IND vs ENG: अनिल कुंबले ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज को लेकर की भविष्यवाणी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 24, 2024, 10:04 PM IST

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज 25 जनवरी से हैदराबाद में होने जा रहा है। इस सीरीज से पहले भारत के सबसे सफल गेंदबाज अनिल कुंबले ने सीरीज के परिणाम को लेकर भविष्यवाणी की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • हैदराबादा में 5 मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज
  • अनिल कुंबले ने की भविष्यवाणी
  • 2012 के बाद घर में अविजीत है भारत

महान गेंदबाज अनिल कुंबले ने गुरुवार से भारत के खिलाफ हैदराबाद में शुरू होने वाले शुरुआती टेस्ट के लिए इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण को काफी कम अनुभवी करार करते हुए कहा कि पांच मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 4-1 से आसान जीत दर्ज करेगी। इंग्लैंड ने हैदराबाद टेस्ट के लिए तीन स्पिनर जैक लीच, टॉम हार्टले और रेहान अहमद तथा एकमात्र तेज गेंदबाज मार्क वुड को चुना है।

Rohit Sharma vs Ben Stokes

रोहित शर्मा और बेन स्टोक्स (साभार-ICC)

कुंबले ने कहा कि यह देखना दिलचस्प होगा कि मेहमान टीम किस तरह से गेंदबाजी करती है। ‘जियो सिनेमा’ द्वारा आयोजित बातचीत में कुंबले ने पीटीआई के सवाल पर कहा, ‘‘यह सब इस बात पर निर्भर करेगा कि जैक लीच स्पिन आक्रमण की अगुआई किस तरह करते हैं। निश्चित रूप से इंग्लैंड टीम प्रबंधन ने पिच को देखा है और उनका मानना है कि यह टर्न लेगी। ’’

End of Feed