ICC Women's World Cup 2025: बदलनी होगी रणनीति, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद कोच मजूमदार निराश

ICC Women's World Cup 2025: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक स्कोर बनाकर भी भारतीय महिला टीम जीत का स्वाद नहीं चख पाई। आखिरी ओवर में लगातार विकेट का गिरना टीम को भारी पड़ा और ऑस्ट्रेलिया ने ऐतिहासिक चेज करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

ICC Women's World Cup 2025: आस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला वनडे विश्व कप का अपना सर्वोच्च स्कोर 330 रन बनाने के बावजूद भारतीय महिला टीम को तीन विकेट से मिली हार के बाद कोच अमोल मजूमदार ने इस मुकाबले के कुछ सकारात्मक पहलुओं पर बात की है। हालांकि, लगातार दो हार से वह निराश भी हैं और उन्होंने कहा कि अच्छी शुरूआत के साथ बेहतर ‘फिनिश’ भी जरूरी है और इसमें मेजबान टीम 20 रन पीछे रह गई । स्मृति मंधाना (80) और प्रतिका रावल (75) के बीच पहले विकेट के लिये 155 रन की साझेदारी की मदद से भारत ने गत चैम्पियन के खिलाफ 330 रन बनाये, लेकिन आखिरी छह विकेट महज 36 रन पर गंवाने का खामियाजा भुगतना पड़ा। आस्ट्रेलिया ने कप्तान एलिसा हीली के 107 गेंद में 142 रन की मदद से भारत को छह गेंद बाकी रहते तीन विकेट से हरा दिया।

amol muzumdar

अमोल मजूमदार (साभार-BCCI Women)

मैच फिनिश करना जरूरी

मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में मजूमदार ने कहा ,‘‘ हमारे बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और 330 का स्कोर काफी चुनौतीपूर्ण था हालांकि हम 20 -30 रन और बनाते को नतीजा कुछ और हो सकता था । इसके बावजूद इस प्रदर्शन से काफी सकारात्मक बातें निकली हैं।’’ उन्होंने कहा ,‘‘फिनिशिंग क्रिकेट के मैच में काफी अहम होती है । मैं ड्रेसिंग रूम में भी हमेशा कहता हूं कि हमे अच्छी शुरूआत चाहिये लेकिन बेहतर फिनिश की भी जरूरत है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में हम आखिरी पांच ओवरों की गेंदबाजी में मैच हार गए। इस मैच में भी अगर आखिर में कुछ रन और बना पाते तो तस्वीर कुछ और होती । लेकिन हम धीरे धीरे सीख रहे हैं और मैचों को फिनिश करना भी उसमे से एक पहलू है।’’

End of Feed