AUSW vs INDW: बड़े मुकाबले से पहले क्या बोलीं भारत और ऑस्ट्रेलिया की कप्तान

AUSW vs INDW: रविवार को वर्ल्ड कप के 13वें मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम भिड़ने वाली है। इस मुकाबले से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया की कप्तान का बयान सामने आया है। दोनों ने इस मुकाबले को लेकर प्रतिक्रिया दी है और अपने खिलाड़ियों को पुरजोर समर्थन किया है।

AUSW vs INDW: ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली जानती हैं कि रविवार को महिला विश्व कप में भारत उनकी टीम को हराने के लिए कितना बेताब है, लेकिन उन्होंने कहा कि वे मेजबान टीम पर अपना दबदबा कायम करने के लिए पूरी तरह से ढृढ संकल्प है। भारत हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे श्रृंखला जीतने के करीब पहुंच गया था, लेकिन ऐतिहासिक मौका चूक गया। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद गत विजेता के खिलाफ इस मुकाबले में उतर रही है। भारत के शीर्ष क्रम ने अब तक शुरुआती तीनों मैचों में संघर्ष किया है।

IND W vs AUS W

भारत और ऑस्ट्रेलिया (साभार-ICC X)

हीली ने ‘जियोस्टार’ से कहा, ‘‘भारत और ऑस्ट्रेलिया इन दिनों एक-दूसरे के साथ काफी खेलते हैं, इसलिए प्रतिद्वंद्विता वास्तव में बढ़ गई है। हम जानते हैं कि भारत ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए कितना बेताब है। हम भी यहां अपना दबदबा बनाने के लिए उतने ही बेताब हैं। पिछले कुछ वर्षों में यह मुकाबला कड़ा होता गया है।’’

End of Feed