IND vs AFG: अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करेंगे, वनडे से पहले अफगानी गेंदबाज का टीम इंडिया को चुनौती

अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज अल्लाह गजनफर ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले अपनी रणनीति पर बात की है। उन्होंने बताया कि जो आईपीएल के दौरान सीखा था, उसका इस्तेमाल टीम इंडिया के खिलाफ करेंगे।

भारत और अफगानिस्तान अब 3 मैच की वनडे सीरीज में भिड़ने वाली है। पहला वनडे 13 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा। दोनों टीम धर्मशाला पहुंच चुकी है, लेकिन इस सीरीज से पहले माइंडगेम शुरू हो गया है। मुंबई इंडियंस की टीम में खेलने वाले अफगानी स्पिन गेंदबाज अल्लाह गजनफर ने टीम इंडिया के खिलाफ रणनीति पर बात की है। उन्होंने कहा आईपीएल की सीख को भारत के दिग्गज बल्लेबाजों के सामने आजमाएंगे। अफगानिस्तान के सबसे होनहार खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले 19 वर्षीय ऑफ-स्पिनर ने माना कि आईपीएल के अभ्यास सत्र में रोहित को लगातार गेंदबाजी करने का मौका मिलने से उन्हें दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों का सामना करने की चुनौतियों और बारीकियों को समझने का शानदार अवसर मिला।

IND VS AFG ODI

भारत बनाम अफगानिस्तान (साभार-X)

गजनफर ने तीन मैचों की वनडे श्रृंखला से पहले चुनिंदा संवाददाताओं से कहा, "रोहित भाई एक महान खिलाड़ी हैं और बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं। वह पारी की शुरुआत करते हैं और हम नई गेंद से गेंदबाजी करते हैं। उनसे जो भी हमने सीखा है, इंशाअल्लाह उसे अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करेंगे और देखेंगे कि आगे क्या होता है।" उन्होंने बताया कि आईपीएल के दौरान रोहित शर्मा ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से मार्गदर्शन भी दिया था।

End of Feed