IND vs AUS ODI Series 2023: भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का कार्यक्रम, वेन्यू, टीमें, कब व कैसे देखें, सब कुछ जानिए यहां

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 14, 2023, 04:52 PM IST

India vs Australia (IND vs AUS) ODI Series 2023 Schedule, Match Live Streaming, Telecast, Date: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज 17 मार्च से होने जा रहा है। पहले वनडे मैच में भारतीय टीम की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में होगी जबकि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ होंगे।

India vs Australia (IND vs AUS) ODI Series 2023 Schedule, Match Live Streaming, Telecast, Date: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज के साथ ही टीम इंडिया की वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू हो जाएगी। वर्ल्ड कप इस बार भारत में ही होना है इसलिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम पूरी क्षमता के साथ उतरेगी। चोट के बाद पहली बार रवींद्र जडेजा वनडे क्रिकेट में वापसी करेंगे, जबकि लंबे वक्त बाद जयदेव उनादकट भी व्हाइट बॉल क्रिकेट में दिखेंगे। पहले वनडे मैच में भारत की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में है जबकि पैट कमिंस के स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी स्टीव स्मिथ करेंगे।

ind vs aus odi series

भारत और ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज

भारत और ऑस्ट्रेलिया वनडे कर्यक्रम (Ind vs Aus ODI Schedule)

3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज 17 मार्च से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा, जबकि आखिरी मुकबला 22 मार्च को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

End of Feed