आईपीएल 2023 में आज होने वाले दो मुकाबलों का दूसरा मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाना है। केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ की टीम आज अपने घरेलू मैदान पर उतरकर दिल्ली की टीम को चुनौती देगी। दिल्ली की टीम ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में डेविड वॉर्नर की अगुवाई में उतरने जा रही है।
लखनऊ बनाम दिल्ली आईपीएल 2023 मैच (BCCI/IPL)
लखनऊ सुपर जायंट्स और उसके कप्तान केएल राहुल ने पिछले आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था। एक बार फिर उनके सामने बड़ी चुनौती है लेकिन इस बार उनको अपने घरेलू मैदान पर अपने फैंस के बीच मुकाबले खेलने का भरपूर मौका मिलने जा रहा है। वहींं दिल्ली की टीम अपने नए कप्तान वॉर्नर की अगुवाई में ढलने का प्रयास करेगी। अब आपको बताते हैं इस मुकाबले से जुड़ी अहम जानकारियां।
